फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Airports Authority of India 3150 Meter Long Runway of mandi International Airport

यहां लैंड होगा 300 सीटर बोइंग जहाज, 3150 मीटर लंबा होगा रनवे

Fri, 02 Nov 2018 10:22 AM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 02 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Airports Authority of India 3150 Meter Long Runway of mandi International Airport

भारतीय विमाननन प्राधिकरण ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। मंडी के नागचला में प्रस्तावित हवाई अड्डे का रनवे सूबे में सबसे बड़ा 3150 मीटर लंबा होगा। इसकी लंबाई भुंतर हवाई अड्डे से तीन गुना अधिक होगी। एयरपोर्ट का निर्माण 698 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भी मंडी हवाई निर्माण के लिए गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री इस मेगा प्रोजेक्ट को केंद्र के समक्ष बार-बार उठाते आए हैं। अब इसके निर्माण की दिशा में कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंडी में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार कर इसे स्थानीय जिला प्रशासन व भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा है।
विज्ञापन


मंडी में प्रदेश की सबसे बड़ी हवाई पट्टी बनने पर यहां करीब 300 सीटर बोइंग जहाज भी लैंड कर सकेगा। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि मंडी जिला के नागचला में 698 एकड़ पर हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 3150 मीटर रनवे के साथ हवाई अड्डे का टर्मिनल व पूरा परिसर बनना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मास्टर प्लान

Airports Authority of India 3150 Meter Long Runway of mandi International Airport

मास्टर प्लान में एयरपोर्ट निर्माण की पूरी प्लानिंग को दर्शाया जाता है। जिसमें किस एरिया का डेवलपमेंट कैसे किया जाएगा। कहां पर रनवे होगा और कहां पर टर्मिनल बनेगा। हवाई अड्डे का परिसर कहां और कैसे होगा। मास्टर प्लान बनाने के समय पब्लिक पॉलिसी और व्यक्तिगत हित आदि पहलुओं पर विचार किया जाता है। इन सब तथ्यों का अवलोकन करने के बाद मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाता है। 

भुंतर रनवे से इतनी बड़ी होगी मंडी हवाई पट्टी- वर्तमान में सूबे में तीन हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है, लेकिन मंडी हवाई अड्डे का रनवे सबसे बड़ा 3150 मीटर लंबा होगा। भुंतर का रनवे 1052 मीटर, शिमला का 1230 मीटर जबकि गगल हवाई अड्डे का रनवे 1372 मीटर लंबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed