{"_id":"57cfbdf84f1c1ba830319646","slug":"airport-and-shooting-range-in-hamirpur-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब यहां भी बनेगा एयरपोर्ट, सांसद अनुराग ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब यहां भी बनेगा एयरपोर्ट, सांसद अनुराग ने की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के उपायुक्तों को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां उपयुक्त जगह होगी हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इसी संसदीय क्षेत्र में शूटिंग रेंज भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए भी उपायुक्तों को स्थान चिन्हित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अगले दो माह के भीतर प्रधानमंत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। वे यहां एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और केंद्रीय विवि भवन का शिलान्यास करेंगे। जबकि कौल डैम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर निजी शिक्षण संस्थान आगे आएंगे तो वह वहां भी क्रिकेट स्टेडियम बना कर देंगे ताकि युवा खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। स्कूलों में खेल जरूरी हो जाने चाहिए ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और सुदृढ़ हो सके। लेकिन ऐसा लगता है
विज्ञापन
कि प्रदेश सरकार का ज्यादा ध्यान नशों को रोकने के लिए नहीं बल्कि बढ़ावा देने के लिए है। वीरभद्र सिंह अपने तथा अपने परिवार को भ्रष्टाचार के आरोपों से बचाने में लगे हैं और प्रदेश में माफिया राज हावी है। प्रदेश में ड्रग्स, भू, वन, खनन, शराब और तबादला माफिया का राज है।