फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Air India plane could not land due to fog in kullu himachal

कोहरे की मार से भुंतर में नहीं उतर पाया एयर इंडिया का विमान

Tue, 25 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: ashok chauhan Updated Tue, 25 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Air India plane could not land due to fog in kullu himachal

घाटी के पर्यटन कारोबार पर कोहरे की मार भारी पड़ रही है। सोमवार को क्रिसमस के एन मौके पर दिल्ली-भुंतर की उड़ान को कोहरे की वजह से लौटना पड़ा। घाटी में भारी धुंध से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। ऐसे में एयर इंडिया का 72 सीटर विमान भुंतर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया।

विज्ञापन


यह समस्या पिछले करीब दो सप्ताह से है। हालांकि पायलट ने जहाज को भुंतर लाने का प्रयास किया लेकिन विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में उपायुक्त कुल्लू युनूस समेत दर्जनों पर्यटक कुल्लू-मनाली के सैर सपाटे को आ रहे थे। 
विज्ञापन


हवाई उड़ान के न आने से पर्यटन कारोबारियों में भी मायूसी है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कोहरे से हवाई उड़ानों के रद्द होने से विंटर सीजन के साथ क्रिसमस और नए साल के पर्यटन पर भारी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी का कहा कि सुबह के समय घाटी में कोहरे होने से उड़ानों पर भारी असर पड़ा है। दिल्ली से भुंतर आ रहे उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि जहाज में दिल्ली से 40 से अधिक पर्यटक भुंतर आ रहे थे। लेकिन कोहरा होने से उन्हें चंडीगढ़ में उतरना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed