फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   air connectivity will be improved in himachal

हिमाचल में सुधरेगी एयर कनेक्टिविटी, इन एयरपोर्ट का होगा विस्तार

Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
air connectivity will be improved in himachal

जयराम ठाकुर ने खराब एयर कनेक्टिविटी की बात को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पठानकोट पर हमले के बाद रक्षा मंत्रालय पठानकोट के आसपास एक ऐसे एयरपोर्ट की दरकार महसूस कर रहा है, जिससे जरूरत पड़ने पर जम्मू-कश्मीर के लिए वायुसेना के व अन्य विमानों के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन


यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  चंडीगढ़ में प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम के दौरान कही। सीएम ने कहा कि कांगड़ा में सिविल एयरपोर्ट का मुद्दा भी केंद्र से उठाया है। इसके लिए सरकार जमीन देने को तैयार है और उम्मीद है कि यह एयरपोर्ट सफल होगा।
विज्ञापन


शिमला और कुल्लू के एयरपोर्ट के विस्तार के मामले में भौगोलिक परिस्थितियां आड़े आ रही हैं। शिमला का एयरपोर्ट छोटा है और वहां विस्तार की संभावना नहीं है। केंद्र सरकार ने शिमला एयरपोर्ट के लिए नई जगह की तलाश करने के निर्देश दिए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कुल्लू एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए ब्यास नदी पर ब्रिज बनाने का सुझाव आया था, जिसकी लागत बहुत ज्यादा है। ऊपर से ब्यास कहर ढाने पर आए तो बहुत तबाही मचाती है, इसलिए यह ब्रिज बनाने का सुझाव सिरे चढ़ना मुश्किल है।

सीएम जयराम ठाकुर ने ये भी कहा

air connectivity will be improved in himachal

रोहतांग टनल एक साल के भीतर आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। टनल के दोनों छोर जोड़े जा चुके हैं। चंडीगढ़-शिमला हाईवे की फोर लेनिंग में दिक्कत आ रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग की बैठक लेकर बाधाएं दूर कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

टूरिज्म को बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए देशभर में उड़ान योजना शिमला से शुरू हुई थी और अब हम प्रदेश में पांच हैलीपैड बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पार्किंग की समस्या शिमला और मनाली में सरकार की दुखती रग है।

भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पार्किंग बनाना बड़ी समस्या है। पार्किंग के लिए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। एनजीटी के कड़े रुख के कारण भी दिक्कत आती है। शिमला शहर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने व पेयजल समस्या का समाधान करने के भी प्रयास किए जाएंगे।

वह लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। जिम्मेदारी नई है, लेकिन आदमी पुराना हूं। ज्यादा उछलकूद करने वालों में नहीं। कम बोलता हूं।

कई बार कुछ चुनाव परिणाम आशानुरूप नहीं रहते। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने जंजैहली में उन्हें डिप्टी सीएम बनाने के संकेत पहले ही दे दिए थे। सीएम बनने के बाद सभी से सहयोग मिल रहा। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शिमला से स्वच्छता जत्था किया रवाना

air connectivity will be improved in himachal

वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को ओकओवर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत पर्व पर स्वच्छता जत्थे को रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर शिमला नगर निगम व साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान की एक महत्वाकांक्षी पहल की है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान देश भर में आरंभ किया गया और प्रदेश में इस अभियान को 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों, विकासखंडों तथा ग्राम पंचायतों को लाया जाएगा। प्रदेश सरकार को स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए 20.50 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ग्रामीण विकास सचिव डॉ. आरएन बत्ता, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed