एम्स के बहाने जेपी नड्डा पर 'आप' का हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद विरोधी दलों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ विवादित चेहरों और कुछ के मंत्रालय बदले जाने को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पीएम साहित एनडीए सरकार पर हमला बोल दिया है।
उनका आरोप है कि पीएम दागियों को संरक्षण दे रहे हैं। आप ने नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल उठाया है। इसके बाद पीएम के बचाव में उतरे वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया।
आम आदमी पार्टी ने जेपी नड्डा को मंत्रिमंडल में शामिल कर स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने को एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को पद से हटवाने का उपहार करार दिया है।
तो वहीं, कांग्रेस पार्टी ने वाईएस चौधरी, रामशंकर कठेरिया और गिरिराज सिंह को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि संसद को दागियों से मुक्त कराने की बात करने वाले पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल को ही दागियों से मुक्त नहीं कर पा रहे हैं।
आईएएस अधिकारी विनीत से जुड़ा मामला
आरोप है कि हिमाचल प्रदेश कॉडर के आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी ने एम्स में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहते हुए अनियमितताएं की थीं।
इसकी सीबीआई ने जांच शुरू की गई थी। साथ ही छह माह पहले एम्स के तत्कालीन चीफ विजिलेंस आफिसर संजीव चतुर्वेदी ने पूरी मामले की बारीकी से छानबीन की थी।
इस मामले में कार्रवाई के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और हिमाचल सरकार को भी पत्र भेजा था जिसके बाद मोदी सरकार आने पर भाजपा नेता जेपी नड्डा की सिफारिश पर संजीव चतुर्वेदी को हटा दिया गया था।
मोदी सरकार के नए स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) संजीव चतुर्वेदी को हटाने को लेकर हमला बोला है।