फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AICC secretary sudhir sharma statement over J&K assembly election

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बोले- जेएंडके में जल्द हो विस चुनाव

Mon, 26 Nov 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 26 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
AICC secretary sudhir sharma statement over J&K assembly election

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सुधीर शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर  संवेदनशील राज्य है। इसलिए वहां पर शीघ्र विधानसभा चुनाव होने चाहिए। धर्मशाला में सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू-कश्मीर देश की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। इसलिए वहां पर स्थायी सरकार होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


कांग्रेस केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग करती है कि वह जम्मू-कश्मीर में शीघ्र विधान सभा चुनावों की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायतों और स्थानीय निकाय के चुनाव चल रहे हैं। लोगों में चुनावों को लेकर उत्साह है। ऐसे में चुनाव आयोग को शीघ्र विस चुनावों की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अस्थिरता के कारण पिछले करीब छह माह से स्थायी सरकार नहीं है। इससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए राज्य में शीघ्र चुनाव होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पूर्व में पीडीपी के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार तो बना ली। लेकिन, राज्य के लोगों की समस्याओं को हल करने में नाकाम रही। राज्य की जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed