जय शाह मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाएं : रंजीत रंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में सवाल ये है कि अमित शाह के बेटे की कंपनियों को लाभ देने के लिए जिस तरह सत्ता का दुरुपयोग किया गया, क्या वही शाह का विकास का मॉडल है? कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी शाह के बेटे को अनावश्यक लाभ दिया है।
कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले की जांच सुप्रीमकोर्ट के किसी सिटिंग जज से करवाई जाए। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ ये मुद्दा होगा। रंजीत रंजन ने सोमवार को होलीडे होम में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
रंजीत रंजन ने कहा कि अहमदाबाद की एक वेबसाइट से अमित शाह के बेटे की कंपनियों में हुई इन अनियमितताओं की बातें पता चली हैं। इस वेबसाइट के सर्वर को भी अब स्लो कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे किसी को गुनहगार या बेगुनाह नहीं कह रही हैं।
हमें जो भी घोटाला नजर आ रहा है, उसका इन्हें जवाब देना चाहिए। क्या घोटाला हुआ है और उसमें क्या कमियां रही हैं? इन पर बातें साफ होनी चाहिए। जय शाह की कंपनी भाजपा के सत्ता में आने से पहले घाटे में रही।
50 हजार से 80 करोड़ रुपए कैसे पहुंचा बिजनेस
पचास हजार के व्यवसाय वाली इस कंपनी का बिजनेस एकाएक 80 करोड़ तक बढ़ गया। इसमें 51 करोड़ की धनराशि विदेशों से आईं। ये कैसे आई? इस पर स्थिति साफ नहीं है। साधारण व्यक्ति अगर इस तरह की अनियमितता को अंजाम देता तो वह जेल में होता।
राजेश खंडेलवाल के माध्यम से इस कंपनी को 15 करोड़ का लोन दिया गया। उनका संबंध अंबानी समूह से है। एक अन्य कंपनी में भी ऐसी ही कई अनियमितताएं हुईं और उसे भी सरकारी प्रभाव से लाभ दिए गए। मोदी सरकार को जनता को इस सबका जवाब देना होगा।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, प्रदेश महासचिव नरेश चौहान, जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस प्रवक्ता आईएन मेहता और सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
कांग्रेस सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल
पहले मीडिया को ये संदेश दिया गया कि इस पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। बाद में जब सीएम उपस्थित नहीं हुए तो मीडिया ने रंजीत रंजन से सवाल किया कि क्या अभी भी कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है। इसके जवाब में रंजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल है। सीएम का कार्यक्रम बाद में आने का ही है।