फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aicc secretary ranjeet ranjan statement over jay shah

जय शाह मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाएं : रंजीत रंजन

Tue, 10 Oct 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Oct 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
aicc secretary ranjeet ranjan statement over jay shah
हिमाचल कांग्रेस की सह प्रभारी, एआईसीसी सचिव और प्रवक्ता रंजीत रंजन ने जय शाह मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते रहे हैं - न मैं खाऊंगा, न खाने दूंगा। 
विज्ञापन


ऐसे में सवाल ये है कि अमित शाह के बेटे की कंपनियों को लाभ देने के लिए जिस तरह सत्ता का दुरुपयोग किया गया, क्या वही शाह का विकास का मॉडल है? कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी शाह के बेटे को अनावश्यक लाभ दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले की जांच सुप्रीमकोर्ट के किसी सिटिंग जज से करवाई जाए। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ ये मुद्दा होगा। रंजीत रंजन ने सोमवार को होलीडे होम में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजीत रंजन ने कहा कि अहमदाबाद की एक वेबसाइट से अमित शाह के बेटे की कंपनियों में हुई इन अनियमितताओं की बातें पता चली हैं। इस वेबसाइट के सर्वर को भी अब स्लो कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे किसी को गुनहगार या बेगुनाह नहीं कह रही हैं। 

हमें जो भी घोटाला नजर आ रहा है, उसका इन्हें जवाब देना चाहिए। क्या घोटाला हुआ है और उसमें क्या कमियां रही हैं? इन पर बातें साफ होनी चाहिए। जय शाह की कंपनी भाजपा के सत्ता में आने से पहले घाटे में रही।

50 हजार से 80 करोड़ रुपए कैसे पहुंचा ‌बिजनेस

aicc secretary ranjeet ranjan statement over jay shah

पचास हजार के व्यवसाय वाली इस कंपनी का बिजनेस एकाएक 80 करोड़ तक बढ़ गया। इसमें 51 करोड़ की धनराशि विदेशों से आईं। ये कैसे आई? इस पर स्थिति साफ नहीं है। साधारण व्यक्ति अगर इस तरह की अनियमितता को अंजाम देता तो वह जेल में होता। 

राजेश खंडेलवाल के माध्यम से इस कंपनी को 15 करोड़ का लोन दिया गया। उनका संबंध अंबानी समूह से है। एक अन्य कंपनी में भी ऐसी ही कई अनियमितताएं हुईं और उसे भी सरकारी प्रभाव से लाभ दिए गए। मोदी सरकार को जनता को इस सबका जवाब देना होगा। 

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, प्रदेश महासचिव नरेश चौहान, जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस प्रवक्ता आईएन मेहता और सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा मौजूद रहे। 

कांग्रेस सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल 
पहले मीडिया को ये संदेश दिया गया कि इस पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। बाद में जब सीएम उपस्थित नहीं हुए तो मीडिया ने रंजीत रंजन से सवाल किया कि क्या अभी भी कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है। इसके जवाब में रंजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल है। सीएम का कार्यक्रम बाद में आने का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed