{"_id":"6942b762229d4de27f0abd4b","slug":"ai-enabled-smartglasses-can-now-tell-you-whats-in-front-of-you-shimla-news-c-19-sml1002-648928-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब हर साल होगा शिमला विंटर\r\n\r\nकार्निवल, एमसी होगा आयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब हर साल होगा शिमला विंटर कार्निवल, एमसी होगा आयोजक
विज्ञापन
सरकार ने जारी की आयोजन की अधिसूचना
अब हर साल 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक मनाया जाएगा शिमला विंटर कार्निवल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मनाली की तर्ज पर अब राजधानी शिमला में हर साल विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने इस बारे में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार नगर निगम शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन होगा। यह पहली बार है जब सरकार की ओर से शिमला विंटर कार्निवाल के आयोजन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। महापौर सुरेंद्र चौहान के प्रस्ताव पर साल 2023 में पहली बार शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया था। ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाले इस आयोजन को 7 दिन के लिए आयोजित किया गया था। हालांकि पिछले साल इसे 10 दिन तक मनाया गया। अब फैसला लिया गया है कि 8 दिन तक शिमला विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर की जनता के लिए यह खुशी का मौका है कि अब हर साल विंटर कार्निवाल का आयोजन होगा। कहा कि पर्यटन की दृष्टि से विंटर कार्निवल काफी महत्वपूर्ण है। नए साल के जश्न मनाने के साथ-साथ अब हजारों सैलानी विंटर कार्निवल देखने के लिए भी शिमला आएंगे। इससे शिमला का कारोबार बढ़ेगा। साथ ही हिमाचल की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि नगर निगम अब हर साल इसका आयोजन करेगा।