{"_id":"666af9b28760fee0b9084bf4","slug":"agriculture-department-did-not-receive-spray-pumps-even-after-three-months-shimla-news-c-19-sml1001-365383-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कृषि विभाग को तीन माह \nबाद भी नहीं मिले स्प्रे पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कृषि विभाग को तीन माह बाद भी नहीं मिले स्प्रे पंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के किसानों को किए जाने हैं वितरित
3600 पंपों का कृषि विभाग ने भेजा था ऑर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कृषि विभाग की ओर से जिला शिमला के लिए मार्च माह में स्प्रे पंप की सप्लाई के लिए भेजा ऑर्डर अभी तक पूरा नहीं हुआ है। तीन माह बीतने के बाद भी अभी तक इसकी सप्लाई नहीं पहुंची है।
कृषि विभाग शिमला ने जिले के 12 विकास खंडों के लिए 3,600 स्प्रे पंपों का सप्लाई ऑर्डर भेजा था। हर बार ऑर्डर भेजने के बाद करीब 30 से 40 दिन बाद सप्लाई विभाग के पास पहुंच जाती है। लेकिन इस बार करीब तीन माह का समय बीत चुका है। विभाग हर साल किसानों-बागवानों को सस्ती दरों पर सब्सिडी के साथ स्प्रे पंप मुहैया करवाते हैं। समय पर पंप नहीं मिलने से किसानों और बागवानों को मजबूरन बाजार से खरीद करनी पड़ी है। बाजार में यह पंप काफी महंगे हैं।
कृषि विभाग के उपनिदेशक अजब कुमार नेगी ने बताया कि सप्लाई ऑर्डर मार्च में हो गए हैं। लेकिन इस बार सप्लाई पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई है। इसके लिए सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर दिया है। जल्दी ही विभाग के पास इसकी सप्लाई पहुंच जाएगी।