फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agniveer Recruitment: Application for entrance exam from February 16, change in recruitment rules

Agniveer Recruitment: अग्निवीर प्रवेश परीक्षा के लिए 16 फरवरी से आवेदन, भर्ती नियमों में किया बदलाव

Tue, 14 Feb 2023 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 07:07 PM IST
सार

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अब युवाओं को पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की मेरिट में आने पर ही युवा भर्ती में शामिल हो पाएंगे।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment: Application for entrance exam from February 16, change in recruitment rules
अग्निवीर भर्ती - फोटो : indian army

विस्तार

अग्निवीर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अब युवाओं को पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की मेरिट में आने पर ही युवा भर्ती में शामिल हो पाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक युवा 16 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। इसके पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक अक्तूबर 2002 और एक अप्रैल 2006 के बीच जन्मे युवा ही योग्य होंगे।

विज्ञापन


इसके लिए सभी उम्मीदवारों भर्ती कार्यालय की बेबसाइट पर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक एएस नाथ ने बताया कि इस बार अग्निवीर भर्ती के नियम बदले हैं और नियमानुसार ही प्रक्रिया होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन और टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल से 4 मई के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को सलाह देते हुए सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक ने कहा कि वह आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार डाटा उनके मैट्रिक प्रमाण पत्र के डाटा के साथ मेल खाता हो, जिसके बिना उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


250 रुपये देना होगा पंजीकरण शुल्क, पसंद का चुन सकेंगे केंद्र
ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पंजीकरण के लिए साइबर कैफे की सेवाओं का उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डाटा की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं। केंद्र आवंटित करते समय उम्मीदवार की पसंद को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। इस बार एनसीसीसी सर्टिफिकेट धारकों को भी ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और उन्हें परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed