फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   agniveer bharti rally in paddal ground mandi himachal pradesh

अग्निवीर रैली का उत्साह: पड्डल में चौथे दिन 1,900 युवाओं ने लगाई दौड़

Mon, 03 Oct 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 05:59 PM IST
सार

चार अक्तूबर को भर्ती रैली में लाहौल-स्पीति जिले के साथ मंडी जिला के कोटली और बल्ह तहसीलों के लगभग 2,700 उम्मीदवार भाग लेंगे।

विज्ञापन
agniveer bharti rally in paddal ground mandi himachal pradesh
भर्ती रैली में पहुंचे युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन भी युवाओं में उत्साह देखने को मिला। सोमवार को करीब 1,900 उम्मीदवारों ने भाग लिया। वहीं, अग्निवीर (तकनीकी) भर्ती में थोड़ा उत्साह कम दिखा। लगभग 250 उम्मीदवारों में से 50 प्रतिशत से कम ने भाग लिया।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने गणित और विज्ञान के साथ 12वीं पास की है और जिन्होंने आईटीआई कोर्स किया है, उन्हें अग्निवीर तकनीकी योजना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलेगा। आर्मी भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक अविनाश नाथ ने बताया कि भर्ती की दौड़ आदि प्रक्रिया में पास हो रहे युवाओं की मेडिकल परीक्षा भी हो रही है। 
विज्ञापन


आज 2,700 और बुधवार को 2,600 युवा आजमाएंगे भाग्य
चार अक्तूबर को भर्ती रैली में लाहौल-स्पीति जिले के साथ मंडी जिला के कोटली और बल्ह तहसीलों के लगभग 2,700 उम्मीदवार भाग लेंगे। पांच अक्तूबर को मंडी जिले के लगभग 2,600 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती निदेशक ने बताया कि  भर्ती प्रक्रिया की समूची प्रणाली कंप्यूटरीकृत है। इससे ऐसे आवेदक जो एक बार असफल होने के बाद फिर से दौड़ के लिए उपस्थित होने की कोशिश कर रहे हैं। उनके  खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed