फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agneepath Scheme protest: Youth staged a drive in Una, case registered against 100, rally in Sirmaur-Chamba

Agneepath Scheme Protest: युवाओं ने ऊना में किया चक्का जाम, 100 के खिलाफ केस दर्ज, सिरमौर-चंबा में निकाली रैली

Sat, 18 Jun 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/ऊना
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jun 2022 10:12 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ऊना में युवाओं ने चक्का जाम किया। इस पर पुलिस ने करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब व चंबा में भी रैली निकाली गई। 

विज्ञापन
Agneepath Scheme protest: Youth staged a drive in Una, case registered against 100, rally in Sirmaur-Chamba
ग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को युवाओं ने ऊना में चक्का जाम किया। इस पर पुलिस ने करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवाओं ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब और चंबा में भी रैली निकाली। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी युवाओं के समर्थन में प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन किए। कांग्रेस ने शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।युवाओं ने जिला मुख्यालय ऊना के व्यस्ततम रेड लाइट चौक पर खूब हंगामा किया।

विज्ञापन


युवा एक बड़े आकार का तिरंगा लेकर चौक पर पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। चंबा में युवाओं ने टैक्सी स्टैंड और चुवाड़ी के समीप नारेबाजी की। सिरमौर जिला के पांवटा में विश्राम गृह से मुख्य बाजार होते हुए वाई प्वाइंट तक रैली निकाली गई।  ‘भर्ती दो या अर्थी दो’ के नारे लगाए गए। रैली के बाद लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया गया।  इस योजना को रद्द करने के लिए जगह-जगह से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


युवाओं के भविष्य से खिलवाड: प्रतिभा
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने विधानसभा परिसर से डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने यह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। यह सेना में युवाओं के देश भक्ति के जज्बे को कम करेगा।  इस प्रदर्शन में विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहंकारी निर्णय को वापस ले मोदी सरकार : सुरजीत
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजधानी शिमला में यह प्रदर्शन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस अहंकारी निर्णय को वापस लेने की मांग की है। वहीं, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पेंशन के पैसे बचाने के लिए लागू की गई यह योजना हानिकारक है। अग्निपथ योजना को तुरंत रद्द करते हुए राष्ट्र हित में सेना में पुरानी भर्ती प्रक्त्रिस्या को बहाल किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed