{"_id":"61549b958ebc3e61eb247a42","slug":"aggitation-in-shimla-aganist-job-service-shimla-news-sml385600968","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी युवाओं को भर्र्ती करने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी युवाओं को भर्र्ती करने के विरोध में धरना
विज्ञापन
aggitation in shimla aganist job service
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई ने संजौली में किया प्रदर्शन
शिमला। एनएसयूआई की संजौली कॉलेज इकाई ने प्रदेश सरकार के सरकारी विभागों में हिमाचली युवाओं की जगह बाहरी प्रदेशों के लोगों को भर्ती करने के विरोध में बुधवार को कॉलेज परिसर में धरना दिया। प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा और रजत राणा की अगुवाई में परिसर में इकट्ठे हुए कार्यकर्ताओं ने परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि जेई की भर्ती में बाहरी राज्यों से युवाओं को नौकरी दी गई है।
छात्र नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा काफी बढ़ चुका है। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। यहां के युवाओं को सरकारी विभागों में हो रही भर्तियों में प्राथमिकता न देकर बाहरी राज्यों के युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। कहा कि यह प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।