फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Agent Mohan Chawla arrested from Panchkula for cheating gardeners

हिमाचल: बागवानों को ठगने वाला आढ़ती मोहन चावला पंचकूला से गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो शिमला। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

बागवानों को ठगने वाले आढ़ती को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रामपुर अदालत में पेश किया गया। जहां से इसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।  

विज्ञापन
Agent Mohan Chawla arrested from Panchkula for cheating gardeners
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के बागवानों को ठगने वाले आढ़ती मोहन चावला को सीआईडी ने पंचकूला से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सीआईडी की एसआईटी ने आरोपी को रामपुर अदालत में पेश किया। जहां से इसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।  

विज्ञापन


सीआईडी काफी समय से इस आढ़ती की तलाश में थी। इसको पकड़ने के लिए कई बार पंचकूला में दबिश दी गई। अब जाकर यह सीआईडी के हत्थे चढ़ा है। सीआईडी की एसआईटी प्रभारी वीरेंद्र कालिया ने कहा है कि आरोपी ने 48 सेब उत्पादकों से सेब खरीदा था, लेकिन इन बागवानों को डेढ़ करोड़ रुपये की राशि नहीं लौटाई। आरोपी ने बागवानों को पैसे देने का आश्वासन देता रहा। लेकिन किसी बागवान का हिसाब नहीं किया। काफी समय से इसकी तलाश चल रही थी। बागवानों की शिकायत के बाद इसे गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed