{"_id":"5eb584828ebc3e908a7178ec","slug":"after-six-months-dr-rajneesh-pathania-became-principal-of-igmc-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद फिर आईजीएमसी के प्रिंसिपल बने डॉ. रजनीश पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद फिर आईजीएमसी के प्रिंसिपल बने डॉ. रजनीश पठानिया
Fri, 08 May 2020 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 May 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
करीब छह महीने बाद एक बार फिर आईजीएमसी शिमला के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। डॉ. रजनीश का नेरचौक मेडिकल कॉलेज से आईजीएमसी के लिए तबादला कर दिया है। आईजीएमसी के प्राचार्य रहे मुकंद लाल ऑर्थो विभाग में बतौर विभागाध्यक्ष तैनात किए हैं।
विज्ञापन
मुकंद लाल को उनकी मांग पर विभाग में भेजा है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. आरसी ठाकुर वहां के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि छह माह पहले पठानिया का आईजीएमसी से तबादला किया था। इसके बाद वह नियमों का हवाला देते हुए कोर्ट चले गए थे। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद आईजीएमसी में एक समय दो-दो प्रधानाचार्य होने की स्थिति हो गई थी। बाद में पठानिया को नेरचौक भेजा था।
विज्ञापन