फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After PM Modi's departure, Youth Congress took out an umbrella rally in Shimla

Youth Congress protest: पीएम मोदी के जाने के बाद युवा कांग्रेस ने शिमला में छतरी खोलकर निकाली रैली

Tue, 31 May 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 May 2022 08:26 PM IST
सार

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलवार को रिज मैदान पर कार्यक्रम के बाद अनोखे अंदाज में छतरी खोलकर रैली निकाली। प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक यह रैली निकाली। 

विज्ञापन
After PM Modi's departure, Youth Congress took out an umbrella rally in Shimla
युवा कांग्रेस ने शिमला में छतरी खोलकर निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलवार को रिज मैदान पर कार्यक्रम के बाद अनोखे अंदाज में छतरी खोलकर रैली निकाली। प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक यह रैली निकाली। नेगी निगम भंडारी ने कहा कि युकां की यह रैली युवाओं को जागरूक करने के मकसद से निकाली है। चुनाव के नजदीक आने पर भाजपा की जुमलों की बारिश से लोगों को बचाने के लिए यह चेतना रूपी छतरी खोलकर लोगों को सतर्र्क रहने को कहा है। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शिमला दौरे से प्रदेश की जनता को भारी उम्मीदें थीं लेकिन निराशा ही हाथ लगी है। उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री आर्थिक संकट से गुजर रहे और कर्ज में डूबे प्रदेश को उबारने के लिए कोई आर्थिक पैकेज की घोषणा करेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री का संबोधन मैं से शुरू हुआ और मेरी पर खत्म हो गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों की संख्या गिनवाई, लेकिन कोविड से 47 लाख भारतीयों की जान गई, जीएसटी से 40 करोड़ दुकानदार और परिवारों को नुकसान हुआ उसका कोई जिक्र नहीं किया। महंगाई और बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं बोले। प्रधानमंत्री ने प्रदेश में पेपर लीक से बेरोजगार युवाओं का कितना नुकसान हुआ उस पर भी कुछ नहीं कहा। किसान आंदोलन में 700 किसानों की मौत से परिवारों को हुई हानि, महंगी खाद, बीज और फसल के कम दाम से  किसान को हुए नुकसान के बारे एक शब्द नहीं बोला। कहा कि नौकरियां बेचने और भर्ती में गड़बडि़यां सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। प्रदर्शन में युकां उपाध्यक्ष अमित पठानिया, महासचिव सुरजीत भरमौरी, हेमंत शर्मा, महेश सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, शिवम राणा,  विनय हेटा व अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed