{"_id":"6a85b158445dc5c9620306c8","slug":"after-kalka-the-shimla-railway-station-will-now-undergo-modernization-shimla-news-c-19-sml1002-772528-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कालका के बाद अब शिमला रेलवे स्टेशन का होगा आधुनिकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कालका के बाद अब शिमला रेलवे स्टेशन का होगा आधुनिकीकरण
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
रेल मंत्रालय की टीम करेगी रेलवे ट्रैक का दौरा, अमृत भारत स्टेशन योजना में फिर शामिल हुआ शिमला स्टेशन
शॉपिंग मॉल और एस्केलेटर से बदलेगी स्टेशनों की तस्वीर
भारती शर्मा
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन के स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है। इसमें अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शिमला रेलवे स्टेशन को भी दोबारा शामिल किया है। इसके साथ ही कालका-शिमला रेलवे लाइन के अन्य प्रमुख स्टेशनों को भी योजना में शामिल करने की तैयारी है।
पहले हेरिटेज कमेटी से शिमला स्टेशन के पुनर्निर्माण और बदलाव के लिए अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद इसे योजना से बाहर कर दिया था। अब इसे दोबारा योजना में शामिल किया है। इसके अलावा अन्य रेलवे स्टेशनों को योजना में शामिल करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से प्लान तैयार किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे मंत्रालय की टीम जल्द ही कालका-शिमला रेलवे ट्रैक का दौरा करेगी। टीम ट्रैक पर आने वाले प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण कर उनकी मौजूदा स्थिति और भविष्य में विकसित किए जाने की संभावनाओं का आकलन करेगी। आगामी दिनों में अन्य स्टेशनों को भी पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण के लिए चयनित किए जाने की संभावना है। चयनित स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्टेशन भवनों के साथ प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और यात्रियों के आवागमन से जुड़े क्षेत्रों को भी नए स्वरूप में तैयार करने की योजना है। रेल मंत्रालय की टीम के दौरे के बाद स्टेशनों की प्राथमिकता तय की जाएगी। तकनीकी पहलुओं और यात्री सुविधाओं का आकलन करने के बाद यह तय होगा कि किन स्टेशनों को पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण के लिए शामिल किया जाना है। कालका-शिमला रेलवे लाइन देश-विदेश के पर्यटकों के बीच खास पहचान रखती है। ऐसे में स्टेशनों का आधुनिकीकरण होने से पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। स्टेशन परिसरों को स्थानीय संस्कृति और पहाड़ी वास्तुकला की झलक के साथ विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
स्टेशन पर ही मिलेंगी कई सुविधाएं
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जाने वाले स्टेशनों पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। प्रस्तावित सुविधाओं में एस्केलेटर, बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, स्वच्छ शौचालय और सुविधाजनक आवागमन की व्यवस्था शामिल हो सकती है। यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
कोट
शिमला रेलवे स्टेशन का जल्द ही रेल मंत्रालय की टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक, अंबाला