फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Coronavirus vaccination, these things have to be kept in mind, Precaution for 42 days

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद इन बातों का रखना होगा ध्यान, 42 दिन तक बरतनी होगी एहतियात

Wed, 13 Jan 2021 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jan 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
After Coronavirus vaccination, these things have to be kept in mind, Precaution for 42 days
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन चंडीगढ़ से गुरुवार को वाया रोड शिमला पहुंचाई जाएगी। इससे पहले पुणे स्थित सिरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन को इंडिगो एयरलाइंस से चंडीगढ़ लाया जाएगा। दोपहर करीब एक बजे हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चंडीगढ़ में वैक्सीन लेंगे और अपराह्न 4 बजे परिमहल शिमला में दवाई पहुंचाई जाएगी। यहां से एक घंटे के भीतर वैक्सीन प्रदेश के सभी जिलों को भेजी जाएगी। नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक डॉक्टर निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। 16 जनवरी को 41 हजार डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को टीका लगेगा। इसकी तैयारियों को लेकर 15 जनवरी को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसमें टीकाकरण पर मंथन होगा।

विज्ञापन


वैक्सीन का टीका लगने के बाद 42 दिन तक उक्त व्यक्ति को परहेज करना पड़ेगा। भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा, मास्क पहनना होगा, किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से बचना होगा। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 16 जनवरी को अगर वैक्सीन लगाई गई है तो उसके 42 दिन तक वैक्सीन लगाने वाले शख्स को एहतियात बरतनी होगी, क्योंकि 42 दिन बाद ही शरीर में एंटीबॉडी बनना शुरू होंगे। अगर कोविशील्ड का टीका लगाया है तो उसे दूसरी वैक्सीन भी इसी की दी जाएगी। पहली वैक्सीनेशन होने के बाद दूसरा चरण 28 दिन बाद होगा। वैक्सीन के भंडारण को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य निदेशालय परिमहल कसुम्पटी में स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमें जुटी रहीं। गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से सूबे में कोरोना वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी। किस सेंटर में कितनी वैक्सीन जानी है, इसका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


चार घंटे के अंदर इस्तेमाल करनी होगी वाइल
 कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान जब वायल को खोला जाएगा तो इसे 4 घंटों के अंदर इस्तेमाल करना पड़ेगा। बता दें प्रदेश के लिए प्रथम चरण में सीरम इंस्टीट्यूट में बन रहे ऑक्सफोर्ड के टीके 'कोविशील्ड' की 93 हजार डोज मंजूर की गई हैं। पहले चरण का टीकाकरण अभियान 10 दिन चलेगा। 46 सेंटरों में यह वैक्सीन लगाई जाएगी। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेजों में वेब टेक्नोलॉजी सेंटर होंगे, इन पर पीएमओ की नजर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed