85 साल बाद विधवा को मिला 'पत्नी' का दर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में विधवा शब्द पर आपत्ति के कारण अब राजस्व रिकॉर्ड से बेवा (विधवा) शब्द को हटा दिया है। इसकी जगह अब पत्नी शब्द लिखा जाएगा।
प्रदेश में विधवा शब्द लिखने का भारी विरोध हो रहा था। 85 साल के बाद बंदोबस्त में इस शब्द को हटाया गया है। इसके अलावा राजस्व रिकॉर्ड से उर्दू के सैकड़ों शब्दों को हटाया गया है। इनकी जगह अब आम बोलचाल के शब्द इस्तेमाल किए जाएंगे।
सेटलमेंट ने नया रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। अब इसे राजस्व विभाग के सुपुर्द करने की तैयारी है। इसके बाद तहसीलों में पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार जमाबंदी, ततीमा, मसाबी में इन्हीं शब्दों का प्रयोग करेंगे।
उर्दू भाषा के जटिल शब्द भी हटाए
कई बार तो पटवारियों को उर्दू भाषा के जानकारों से शब्द व उसका अर्थ पूछना पड़ता था या फिर राजकोष देखकर शब्द लिखने पड़ते थे। इन शब्दों को न तो लोग समझ पाते थे और न ही कागजात देने वाले राजस्व विभाग के अधिकारी।
विधवा लिखने पर बुरा मानते हैं हिमाचली
प्रदेश के लोग राजस्व कागजात में बेवा यानी विधवा लिखने को बुरा मानते हैं। विधवा शब्द लिखने पर पटवार सर्कल में कई बार झगड़ते तक भी हुए हैं। इन्हीं विवादों की वजह से इस शब्द को बदलने की बात चल रही थी।
सेटलमेंट ऑफिसर बीएस ठाकुर ने बताया कि सेटलमेंट विभाग ने ऐसे उर्दू के शब्दों को राजस्व रिकॉर्ड से हटा दिया है, जिसमें लोगों को आपत्ति थी।
राजस्व रिकार्ड में अब ये शब्द होंगे इस्तेमाल।
हिमाचल प्रदेश के राजस्व रिकार्ड में लोगों की सुविधा के लिए उर्दू शब्दों की जगह अब हिंदी के साधार शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके तहत अब मजरूआ को कृषि योग्य भूमि (कृष्ट), गजरूआ की जगह बंजर भूमि, खानगी को घरेलू, रफायेआम को आम रास्ता, आयाम दिन आमदा तैयार लिखा जाएगा। इतलाह को सूचना, बगैरा को आदि, हुजरत को फीस, अराजी को भूमि, इलामात चिन्ह, इंद्राज एंट्री मनकुला चल संपत्ति, गैर मनकुला अचल संपत्ति, जदिद नया और निसफ को आधा लिखा जाएगा।
विवाद के बाद राजस्व रिकॉर्ड से हटा बेवा शब्द
विधवा शब्द पर आपत्ति के कारण अब राजस्व रिकॉर्ड से बेवा (विधवा) शब्द को हटा दिया है। इसकी जगह अब पत्नी शब्द लिखा जाएगा। प्रदेश में विधवा शब्द लिखने का भारी विरोध हो रहा था।
85 साल के बाद बंदोबस्त में इस शब्द को हटाया गया है। इसके अलावा राजस्व रिकॉर्ड से उर्दू के सैकड़ों शब्दों को हटाया गया है। इनकी जगह अब आम बोलचाल के शब्द इस्तेमाल किए जाएंगे। सेटलमेंट ने नया रिकॉर्ड तैयार कर लिया है।