फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After 20 years Una @ 45 degree celsius

20 साल बाद ऊना @ 45 डिग्री

Sun, 08 Jun 2014 07:22 PM IST
Updated Sun, 08 Jun 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
After 20 years Una @ 45 degree celsius

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में 20 साल बाद अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। ऐसी ही गर्मी रही तो आने वाले दिनों में गर्मी का 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।

विज्ञापन


1995 में ऊना का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री पहुंचा था। ऊना के अलावा सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी व कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में कई दिनों से लू चल रही है, जिस कारण इन इलाकों के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बिलासपुर में 42 डिग्री पहुंचा पारा

After 20 years Una @ 45 degree celsius

राजधानी शिमला का पारा 31.2, सुंदरनगर 40.5, भुंतर 37.0, कल्पा 25.4, धर्मशाला 35.2, नाहन 38.6, सोलन 37.5, कांगड़ा 39.1 बिलासपुर का 42.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में अभी गर्मी और बढेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम खुश्क रहेगा।

शिमला में सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा तापमान

After 20 years Una @ 45 degree celsius

जून में तेज धूप और गरमी ने शिमला के लोगों को जलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों शिमला का अधिकतम तापमान जून माह के सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक चल रहा है।

राजधानी शिमला में जून माह का ऐवरेज तापमान 25 डिग्री है लेकिन इन दिनों शहर में सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक तापमान चल रहा है।

विज्ञापन

शिमला का अधिकतम रिकार्ड 32.4 डिग्री

After 20 years Una @ 45 degree celsius

रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि शिमला के रिकार्ड अधिकतम तापमान से मात्र 1.2 डिग्री कम है।

शिमला के अधिकतम तापमान का रिकार्ड 32.4 डिग्री है। 27 मई 2010 को शिमला में रिकार्ड तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed