{"_id":"6123e0ad8ebc3e79d862e949","slug":"afghanistan-crisis-naveen-of-mandi-reached-home-from-kabul-mother-served-saag-of-arbi-leaves-to-the-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: काबुल से घर पहुंचे नवीन, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत, घर में दिवाली सा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: काबुल से घर पहुंचे नवीन, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत, घर में दिवाली सा माहौल
Tue, 24 Aug 2021 11:26 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:26 AM IST
सार
नवीन के आने पर स्थानीय लोगों ने पटाखे भी जलाए। उसके घर का माहौल दीवाली जैसा दिखाई दिया। नवीन ने बताया कि वह घर आने के लिए बहुत अधिक आतुर था और इतने दिनों तक देश विदेश में कई दिक्कतें झेलते हुए आखिरकार ईश्वर की कृपा से वह घर पहुंच गया।
विज्ञापन
नवीन ठाकुर और उनके परिवार के लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने के बाद कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए आखिरकार सोमवार करीब 12.55 बजे नवीन सरकाघाट पहुंच गया। उसके आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके स्वागत की पहले ही तैयारी किए हुए उसकी मां और उसकी दोनों बहनों ने उसकी आते ही आरती उतारी और उसे गले से लगा दिया। मां और बहनों की आंखों में आंसू झलक रहे थे, वहीं नवीन भी इस दौरान भावुक हो गया और उसकी आंखों में भी आंसू झलक रहे थे।
विज्ञापन
उधर, उसके आने पर स्थानीय लोगों ने पटाखे भी जलाए। उसके घर का माहौल दीवाली जैसा दिखाई दिया। नवीन ने बताया कि वह घर आने के लिए बहुत अधिक आतुर था और इतने दिनों तक देश विदेश में कई दिक्कतें झेलते हुए आखिरकार ईश्वर की कृपा से वह घर पहुंच गया।
विज्ञापन
पानीपत में दो घंटों तक जाम में फंसी रही बस
नवीन ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे वह दिल्ली से सरकारी बस से घर आ रहा था, लेकिन जब उनकी गाड़ी पानीपत के पास पहुंची तो वहां दूसरी गाड़ी से टकरा गई और करीब दो घंटे नवीन जाम में फंसा रहा, हालांकि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दो घंटे जाम में गाड़ी जाम में फंसी रही, जिसकी बजह से जहां नवीन ने करीब शाम सात बजे घर पहुंचना था, मगर इस कारण से वह रात करीब 12.55 बजे घर पहुंचा।
विज्ञापन
लंदन से कतर के लिए रवाना हुआ राहुल
उधर, सरकाघाट का दूसरा बेटा राहुल सोमवार को लंदन से कतर के लिए रवाना हो गया है, वहां से मंगलवार को वह दिल्ली पहुंचेगा। उसकी मंगलवार शाम तक घर पहुंचने की सम्भावना है। दोनों के परिजन अपने बेटों के सुरक्षित आने की खुशी में फूले नहीं समा रहे। राहुल के पिता बलवंत सिंह बराड़ी ने कहा कि राहुल दुबई से लंदन और वहां से कतर और कतर से दिल्ली के रवाना हो गया है और मंगलवार को सुबह दिल्ली पहुंचेगा और शाम तक राहुल की घर पहुंचने की सम्भावना है।