फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Affter Retirement job matter raised in front of minister

मंत्री के दरबार पहुंचा रिटायर इंस्पेक्टर को दोबारा नौकरी देने का मामला

Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Affter Retirement job matter raised in front of minister
नगर निगम शिमला से सेवानिवृत्त सेनेटरी इंस्पेक्टर को सैहब सोसायटी में दी है तैनाती
विज्ञापन

महापौर और पार्षद भी उठा चुके हैं सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम से सेवानिवृत्त सेनेटरी इंस्पेक्टर को सैहब सोसायटी में तैनाती देने का मामला अब शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के दरबार में पहुंच गया है। छोटा शिमला चौक पर मंगलवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा की सफाई करने के बाद मेयर सत्या कौंडल और कुछ भाजपा पार्षद प्रदेश सचिवालय में मंत्री से मिलने पहुंचे थे।
यहां भाजपा पार्षदों ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को दोबारा तैनाती देने को लेकर आपत्ति जताई। सूत्रों के अनुसार कृष्णानगर से भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार और वार्ड से पूर्व पार्षद ने कहा कि रिटायर कर्मचारी को दोबारा तैनाती देना गलत है। कहा कि इस बारे में मेयर तक से नहीं पूछा गया। कहा कि खाली होने वाले पदों पर निचले कर्मचारियों को तैनाती मिलनी चाहिए लेकिन निगम प्रशासन सदन या मेयर से पूछे बिना एक्सटेंशन दे रहा है। इस पर मंत्री ने नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली से फोन पर बात की। पूछा कि यह क्या मामला है।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि रिटायर कर्मचारी को बीते साल तैनाती दी गई थी। अब सिर्फ एक्सटेंशन देने को लेकर बात चल रही है। कहा कि निगम में पांच सेनेटरी इंस्पेक्टरों के पद खाली हैं। ऐसे में कूड़े की गाड़ियों का सारा प्रबंधन इन्हें दिया गया है। पूरा मामला जानने के बाद मंत्री ने पार्षदों को फटकार भी लगाई। पहले खुद तैनाती दिलवाने के बाद अब शिकायत क्यों की जा रही है। कहा कि सभी पार्षद और मेयर के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करें। जनता से जुड़ी सुविधाओं और कामों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर दफ्तर में हो चुका हंगामा
नगर निगम से रिटायर सेनेटरी इंस्पेक्टर राम सिंह को बीते साल सैहब सोसायटी में कोर्डिनेटर के पद पर तैनाती दी थी। रामसिंह के अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए निगम के ही कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें इस पद की जिम्मेदारी दी थी। निगम में सिर्फ दो सेनेटरी इंस्पेक्टर काम कर रहे हैं। बाकी पांच खाली हैं जबकि एक इंस्पेक्टर बीमार है। ऐसे में सफाई व्यवस्था में परेशानी न आए, इसके लिए रिटायर इंस्पेक्टर को सैहब सोसायटी में तैनाती दी गई। इस पद पर उन्हें एक साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अब इस तैनाती पर पार्षद सवाल उठा रहे हैं। इस पर कुछ दिन पहले मेयर कार्यालय में भी हंगामा हो चुका है जिसके बाद मेयर पार्षदों के साथ आयुक्त कार्यालय पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed