{"_id":"67bc2d2e5df457c7a0059262","slug":"advocate-vishwa-chakshu-sent-legal-notice-to-farah-khan-for-controversial-comment-on-holi-festival-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: एडवोकेट विश्व चक्षु ने होली त्योहार पर विवादित टिप्पणी के लिए फराह खान को भेजा कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एडवोकेट विश्व चक्षु ने होली त्योहार पर विवादित टिप्पणी के लिए फराह खान को भेजा कानूनी नोटिस
Mon, 24 Feb 2025 01:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:59 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने एक टीवी शो में होली त्योहार पर विवादित टिप्पणी के लिए विख्यात कोरियाग्राफर फराह खान को कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
एडवोकेट विश्व चक्षु।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने एक टीवी शो में होली त्योहार पर विवादित टिप्पणी के लिए विख्यात कोरियाग्राफर फराह खान को कानूनी नोटिस भेजा है और 15 दिन के भीतर सशर्त माफी मांगने को कहा है। चक्षु ने नोटिस में कहा कि टीवी शो में फराह खान ने होली को छपरियों का त्योहार बताते हुए कहा था कि 'सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है...ये याद रखना'। इससे हिंदुओं का अपमान हुआ है। ये बयान बेहद आपत्तिजनक हैं और इससे लाखों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। चक्षु ने नोटिस में लिखा, 'आपकी(फराह) टिप्पणियां अभद्र और अपमानजनक प्रकृति की हैं और इससे हिंदू समुदाय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
मैं आपसे इस नोटिस की प्राप्ति की तिथि से 15 दिनों के भीतर बिना सशर्त माफी मांगने की मांग करता हूं। आपसे यह भी अपेक्षा की जाती है कि आप अपने बयान वापस लें और आगे कोई भी अपमानजनक टिप्पणी न करें। ऐसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार को इस तरह से अपमानजनक तरीके से लेबल करना न केवल अनुचित है, बल्कि सांप्रदायिक कलह को भी भड़का सकता है। यदि निर्धारित समय के भीतर माफी नहीं मिली तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाही शुरू करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा।'
विज्ञापन