फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Adventure Sports: Rally of Himalaya begins from Granphu to Losar

साहसिक खेल: ग्रांफू से लोसर के बीच रैली ऑफ हिमालया का आगाज

Sat, 09 Oct 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 09:42 PM IST
सार

उपायुक्त नीरज कुमार ने रैली को ग्रांफू से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में देश भर से आए 102 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। रविवार को रैली काजा, कुंजम से ग्रांफू की तरफ वापस रवाना होगी। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आने वाले समय में लाहौल-स्पीति एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाएगा।

विज्ञापन
Adventure Sports: Rally of Himalaya begins from Granphu to Losar
रैली ऑफ हिमालया का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेडरेशन फॉर मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ग्रांफू से लोसर के बीच रैली ऑफ हिमालया का आयोजन किया गया। उपायुक्त नीरज कुमार ने रैली को ग्रांफू से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में देश भर से आए 102 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। रविवार को रैली काजा, कुंजम से ग्रांफू की तरफ वापस रवाना होगी। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आने वाले समय में लाहौल-स्पीति एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाएगा। इस तरह के एडवेंचर से पर्यटन को भी एक नया आयाम मिलेगा। स्थानीय युवाओं का भी साहसिक खेलों की रुझान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में अब रिवर राफ्टिंग के भी नए द्वार खुल चुके हैं। सभी प्रतिभागी विशेष तौर से अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। रैली आयोजन की समय अवधि के दौरान वाहनों की तीव्र गति के मद्देनजर स्थानीय लोग भी पूरी एहतियात बरतें। सड़क का रुख न करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा, एसडीएम प्रिया नागटा मौजूद रहीं।

विज्ञापन


साइकिल रेस में राकेश और अनुपमा चौहान ने बनाई बढ़त 
वहीं, राजधानी शिमला के विले पार्क से शनिवार को नौंवी हीरो स्प्रिंट एमटीबी शिमला साइकिल रेस 2021 शुरू हो गई। पहले दिन के 56 किलोमीटर के रूट पर रवाना हुई इस रेस में कुल 94 राइडर शामिल हुए। पहले दिन राइडर्स ने विले पार्क से शीलगांव-आनंदपुर- साधुपुल- जनेड़घाट- दोची होते हुए साधपुल तक तय रूट पार किया। 84 राइडर्स ने इस रेस को पूरा किया। इसमें दस वर्ष के सबसे कम आयु के राइडर कौस्तुब ने भी तय दूरी को पूरा कर लिया। रेस के पहले दिन के अंतिम पड़ाव तक मेन सोलो में राकेश, राजबीर सिंह सयान, आकाश शेरपा, कुनाल नेगी बढ़त बनाई। महिला ओपन सोलो में अनुपमा चौहान, दिविजा सूद, रुपाली बेरी आगे रही। अंडर-19 वर्ग में राजबीर सिंह, विशाल आर्या, वंश कालिया ने, अंडर-16 में अयान डोगरा, दिव्यांश कौशल और कुनाल कुमार ने बढ़त बनाए रखी। ओपन मास्टर सोलो में ओशिमांटा, अनिल कपिला और सुबोध चंदोला, टीम इवेंट में धीमान बरमन और बच्चन कुमार, अभिषेक पुरोहित और जोहन  व प्रतीक ठाकुर व गंधर्व मेहता ने सबसे कम समय में पहले दिन की रेस को पूरा किया। आयोजक अस्तपा संस्था के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि पहले दिन की रेस में सभी राइडर सुरक्षित पड़ाव तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed