{"_id":"6480916ad516f1949d082cb8","slug":"admit-card-issued-for-pg-entrance-examinations-starting-from-june-12-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: 12 जून से शुरू हो रही पीजी की प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: 12 जून से शुरू हो रही पीजी की प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी
Wed, 07 Jun 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Jun 2023 07:48 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए 12 जून से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न एमए और एमएससी सहित पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए 12 जून से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न एमए और एमएससी सहित पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्रों में इसी के आधार पर प्रवेश और बैठने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एमए, एमएससी के प्रवेश परीक्षा कोर्स के लिए विवि ने शिमला, मंडी, धर्मशाला और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए है। इसके आधार पर ही परीक्षा केंद्र और रोल नंबर आवंटित किए गए है। इस बार विभिन्न पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के लिए 20,556 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र और समय अंकित किया गया है।
विज्ञापन
यूआईटी के बीटेक कोर्स के 11 को चार केंद्रों में होगी परीक्षा
शिमला। विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) की सत्र 2023 के लिए पांचों बी टेक कोर्स के लिए 11 जून को प्रदेश के चार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को विवि ने पोर्टल खोल दिया है। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षाओं के लिए 1,700 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल
12 जून : एमए सोशल वर्क, एमटेक, एमए जेएमसी, एमए लोक प्रशासन
13 जून : एमए योग, एमए समाज शास्त्र, एमए साइकोलॉजी
14 जून : एफवाईआईसीटीटीएम, एमए संस्कृत, एमएड, बीएचएम
15 जून : एमए अर्थशास्त्र, इतिहास, विजुअल आर्ट परफार्मिंग आर्ट
17 जून : एमए ग्रामीण विकास, बीबीए, बीसीए, एमसीए
17, 18 जून : एमए फिजिकल एजुकेशन एमपीएड ग्राउंड टेस्ट
19 जून : एमएफए पहाड़ी मिनियेचर, एमएससी पर्यावरण, एमबीए ग्रामीण विकास
20 जून : एचपीयू मेट
21 जून : एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, एमए राजनीति शास्त्र, एम कॉम
22 जून : एमए फिजिकल एजुकेशन, एमपीएड, एमएसी माइक्रोबायोलॉजी, एमएस बायोटेक
23 जून : एमएससी कैमिस्ट्री, जूलॉजी, एमएससी मैथ
24 जून : एलएलबी, एमए हिंदी, एमए भुगोल
26 जून : एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स