हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसर बदले, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने कुछ एचएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। हिमुडा के कार्यकारी निदेशक नरेश ठाकुर को संयुक्त सचिव शहरी विकास के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर संयुक्त सचिव भाषा, कला, संस्कृति, शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
वे संयुक्त सचिव कृषि का भी कार्यभार संभालते रहेंगे। प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के अतिरिक्त निदेशक वीरेंद्र शर्मा को संयुक्त सचिव शहरी विकास लगाया है। इसी तरह रोहडू़ के एसडीएम यशपाल सिंह वर्मा को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
डॉ. जितेंद्र कुमार को एसडीएम चंबा, बच्चन सिंह को एसडीएम चंबा से एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी आईटीडीपी भरमौर, अनुपम कुमार को एसडीएम डोडरा क्वार से एसडीएम रोहडू, रविंद्र नाथ शर्मा को प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शिमला का संयुक्त निदेशक और नरेश कुमार वर्मा को एसी टू डीसी किन्नौर के पद से एसडीएम डोडरा-क्वार लगाया गया है।
नए श्रमायुक्त होंगे हिमांशु शेखर चौधरी
हिमाचल सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद मेहता को अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि, मत्स्य, प्रशिक्षण एवं एफए और डॉ. सुनील कुमार चौधरी को निदेशक और हंसराज शर्मा को विशेष सचिव स्वास्थ्य के पद पर बदला गया है।
डीडी शर्मा के पास विशेष सचिव वित्त और स्थानीय लेखा विभाग का परीक्षक नियुक्त किया गया है। उद्योग निदेशक अमित कश्यप को विशेष सचिव सैनिक कल्याण तैनात किया गया है। राजेश शर्मा विशेष सचिव वित्त होंगे। हिमांशु शेखर चौधरी को नया श्रमायुक्त एवं रोजगार निदेशक तैनात किया गया है।
तीन बीडीओ बने एचएएस अधिकारी
तीन बीडीओ कुलबीर सिंह राणा, योगेश चौहान और सुरिंद्र सिंह राठौर को एचएएस अधिकारी पदोन्नत किया गया है।