{"_id":"64fc5f5b5a2acaa15902d804","slug":"administration-sent-elderly-sick-woman-to-shimla-by-air-force-helicopter-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur News: बुजुर्ग बीमार महिला को प्रशासन ने वायुसेना के हेलिकाप्टर से भेजा शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur News: बुजुर्ग बीमार महिला को प्रशासन ने वायुसेना के हेलिकाप्टर से भेजा शिमला
Sat, 09 Sep 2023 05:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Sep 2023 05:40 PM IST
सार
निगुलसरी में सड़क बंद होने के कारण मरीज को शनिवार सुबह रिकांगपिओ के आईटीबीपी हेलिपैड पहुंचाया गया। करीब 11:06 बजे वायु सेना के हेलिकाप्टर से आईजीएमसी शिमला इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
हेलिकाप्टर(फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक 65 वर्षीय बीमार महिला को वायुसेना के हेलिकाप्टर से आईजीएमसी शिमला उपचार के लिए भेजा। गंगा देवी नेगी, निवासी निचार घर में काम करते समय गिर गईं थी, जिस कारण उनकी रीड़ की हड्डी में काफी चोट आई।
विज्ञापन
7 सितंबर को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उन्हें दाखिल किया गया था। निगुलसरी में सड़क बंद होने के कारण मरीज को शनिवार सुबह रिकांगपिओ के आईटीबीपी हेलिपैड पहुंचाया गया। करीब 11:06 बजे वायु सेना के हेलिकाप्टर से आईजीएमसी शिमला इलाज के लिए भेजा गया। इस मौके पर किन्नौर के सहायक आयुक्त संजीव भोट, कुलदीप और सुरेश नेगी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन