फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   adm shimla gc negi held meeting with officers over traffic congestion in city

ट्रैफिक समस्या से निपटने को वन-वे किया जाएगा राजधानी का ये रोड

Sun, 03 Jul 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Jul 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
adm shimla gc negi held meeting with officers over traffic congestion in city
एडीएम शिमला जीसी नेगी बैठक की अध्यक्षता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए राजधानी शिमला में ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया जा सकता है। शहर की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड को वन-वे करने का भी प्रस्ताव है। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून व्यवस्था) जीसी नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ट्रैफिक समस्या के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


राजधानी को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को परिवहन, पुलिस, एचआरटीस, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक में इसे लेकर चर्चा की गई। शहर में ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने और सर्कुलर रोड को वन-वे करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


हालांकि ऑड-ईवन फार्मूले के स्थान पर संबंधित अधिकारियों ने सर्कुलर रोड को वन-वे करने के प्रस्ताव पर एक राय बनाने की कोशिश की। शिमला-सोलन रूट पर चलने वाली बसें पुराने बस स्टैंड से चलाने, टूरिस्ट बसों के कारण लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने पुलिस महकमे को सर्कुलर रोड पर अवैध रूप से खड़े किए जा रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। आवश्यकतानुसार शहर में जेबरा क्रॉसिंग लगाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह के भीतर मांगी रिपोर्ट
जिला प्रशासन ने सभी महकमों से एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम शिमला शहरी हेमिस नेगी, परिवहन विभाग के एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग, पर्यटन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

यातायात समस्या के  स्थायी समाधान की कवायद: नेगी

शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर संबंधित महकमों के साथ विचार विमर्श किया गया है। शहर की मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से आंकड़े मांगे गए हैं। आंकड़ों के आधार पर ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान तलाशा जाएगा। उच्चाधिकारियों से चर्चा के बाद इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। -जीसी नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था)


पब्लिक से भी मांगे सुझाव

एडीएम शिमला जीसी नेगी ने शहर के लोगों से ट्रैफिक समस्या के स्थायी समाधान के लिए अपने सुझाव देने का आग्रह किया है। नेगी ने कहा है कि स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा लोगों, कारोबारियों सहित अन्य वर्ग के लोगों से मिलने वाले सुुझावों को संबंधित महकमों के साथ चर्चा के बाद ट्रैफिक प्लान में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed