फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   additional classes will be taken of Weak students in studies in himachal

पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Fri, 14 Dec 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
additional classes will be taken of Weak students in studies in himachal

दसवीं और जमा दो कक्षा के परिणाम सुधारने के लिए सरकार ने पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की एक्सट्रा क्लास लगाने का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव ने इस संदर्भ में सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


एनसीईआरटी के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहने और बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में आई कमी को देखते हुए सरकार ने पढ़ाई में कमजोर रहने वाले विद्यार्थियों पर अधिक फोकस करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

विद्यार्थियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कम

शिक्षा सचिव ने बताया है कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कम रहा है। साल 2017-18 के बोर्ड परिणाम भी साल 2016-17 के मुकाबले कम हुए हैं। 2016-17 में परीक्षा परिणाम 67.57 फीसदी था जो घटकर साल 2017-18 में 63.39 फीसदी पहुंच गया

इसी तरह जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम साल 2016-17 में 72.89 फीसदी था। साल 2017-18 में यह परिणाम घटकर 70.18 फीसदी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम कम होना चिंताजनक है।

ऐसे में सरकार ने पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान देने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में शिक्षा उपनिदेशकों को पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके लिए एक्सट्रा क्लास लगाने का इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed