फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Additional bus service started in Himachal on Diwali, HRTC decided

दिवाली पर हिमाचल में अतिरिक्त बस सेवा शुरू, एचआरटीसी ने लिया फैसला

Fri, 25 Oct 2019 11:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Additional bus service started in Himachal on Diwali, HRTC decided
फाइल फोटो

परिवहन निगम ने दीपावली त्योहार के चलते स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम प्रबंधन ने 24 अक्तूबर से अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल में यह सेवाएं तीन दिन तक मिलेंगी।

विज्ञापन


26 अक्तूबर रात को यह सेवाएं बंद हो जाएंगी, जबकि 27 अक्तूबर यानी दिवाली के दिन पहले की तरह बसें चलेंगी। कुल 336 बसों में से 220 साधारण और 116 वोल्वो बसें शामिल हैं।
विज्ञापन


 बसें प्रदेश के 17 डिपुओं से चलेंगी। निगम दिल्ली के लिए 116 बसें चलाएगा। 24 अक्तूबर को 18, 25 अक्तूबर को 44 और 26 अक्तूबर को 54 बसें विभिन्न डिपुओं से चलेंगी। इसी तरह चंडीगढ़ के लिए भी 3 दिन लगातार 220 बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 24 अक्तूबर को 56 बसें, 25  अक्तूबर को 82 बसें और 26 अक्तूबर को भी 82 बसें चलेंगी। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के बाहरी राज्यों में रहने वाले और हिमाचल में रह रहे बाहरी राज्यों के लिए यह अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। धर्मशाला व देहरा के लिए स्पेशल वोल्वो बसें भी चलाई जाएंगी। 

लोकल रूटों पर चार बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें

निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी आरएम को निर्देश दिए हैं दिवाली पर चलाई जा रहीं स्पेशल बसों की समय सारणी चरणबद्ध तरीके से करें, ताकि दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी जैसे शहरों से समय-समय पर यात्रियों को बस सेवा मिल सके। दिवाली के दिन हिमाचल के लोकल रूटों पर शाम चार बजे के  बाद एचआरटीसी बसें नहीं चलेंगी।

चालक-परिचालक निर्धारित समय में बसें अड्डों को खड़ी कर दिवाली मना सकेंगे। लांग रूटों सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल बसों के चालक-परिचालक यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर दिवाली मना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed