फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   additional budget of 1334 crores for NH from Attari border adjoining Pakistan to Mandi

पाक से सटे अटारी बॉर्डर से मंडी तक एनएच के लिए 1334 करोड़ का अतिरिक्त बजट

Mon, 25 Feb 2019 04:43 PM IST
ashok chauhan प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Mon, 25 Feb 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
additional budget of 1334 crores for NH from Attari border adjoining Pakistan to Mandi

पाकिस्तान से सटे अटारी बॉर्डर से लेकर हिमाचल के मंडी जिला तक अब सफर सुहाना होगा। 265 किलोमीटर की दूरी वाले इस नेशनल हाईवे के लिए वर्ल्ड बैंक ने 1334 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट स्वीकृत हो गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कांगड़ा के गगल से इस नेशनल हाईवे के तहत शेष बचे 109 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे के कार्य का शिलान्यास किया है। पाकिस्तान से सटे अटारी बॉर्डर, जालंधर, ऊना के अंब, नादौन, हमीरपुर, टौणी देवी और धर्मपुर-सरकाघाट से होते हुए यह नेशनल हाईवे मंडी जिला के कोटी गांव को जोड़ेगा। वर्तमान में हमीरपुर के टौणी देवी से आगे मंडी तक सड़क मार्ग संकीर्ण है।
विज्ञापन


बजट मिलने के बाद अब इस सड़क मार्ग को चौड़ा करने के साथ ब्लैक स्पॉट को खत्म किया जाएगा। सड़क पर निकास नालियों के अलावा नए कार्य किए जाएंगे। नेशनल हाईवे हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता जगदीश कानूनगो ने बताया कि इस मार्ग के लिए वर्ल्ड बैंक से 1334 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल पुरानी सड़क का शिलान्यास लोगों से धोखा : कौशल

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार के दौरान इस हाईवे की अधिसूचना केंद्र सरकार ने की थी। सामरिक महत्व वाले इस नेशनल हाईवे का कार्य हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत कोट तक पूर्ण हो चुका है। 

कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि अटारी बॉर्डर से मंडी जिला तक नेशनल हाईवे की अधिसूचना वर्ष 2003 में हुई थी। इस 265 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। लेकिन रविवार को केंद्रीय मंत्री ने करीब 16 वर्ष पुराने इस मार्ग का दोबारा से शिलान्यास कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed