फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Adani agro fresh company decreased apple prices as compared to last year in himachal

हिमाचल के बागवानों को अदानी ने दिया झटका, प्रतिकिलो के हिसाब से कम किए सेब के दाम

Wed, 25 Aug 2021 02:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Aug 2021 02:18 AM IST
सार

अदानी कंपनी ने मंगलवार को सेब खरीद मूल्य सार्वजनिक कर दिए। कंपनी अस्सी से 100 फीसदी रंग वाला एक्स्ट्रा लार्ज सेब 52 रुपये प्रति किलो जबकि लार्ज, मीडियम और स्मॉल सेब 72 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदेगी। 

विज्ञापन
Adani agro fresh company decreased apple prices as compared to last year in himachal
हिमाचली सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेब खरीद करने हिमाचल आई अदानी एग्री फ्रेश कंपनी ने बागवानों को झटका दिया है। कंपनी ने जो रेट तय किए हैं, उन्हें सुनकर बागवानों में असंतोष है। बीते साल के मुकाबले इस बार प्रतिकिलो के हिसाब से 16 रुपये कम रेट तय किए गए हैं। कंपनी 26 अगस्त से सेब खरीद शुरू कर देगी।  कंपनी ने मंगलवार को सेब खरीद मूल्य सार्वजनिक कर दिए। कंपनी अस्सी से 100 फीसदी रंग वाला एक्स्ट्रा लार्ज सेब 52 रुपये प्रति किलो जबकि लार्ज, मीडियम और स्मॉल सेब 72 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदेगी।

विज्ञापन


बीते साल एक्स्ट्रा लार्ज सेब 68 जबकि लार्ज, मीडियम और स्मॉल सेब 88 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया था। मंडियों के बाद अदानी के रेट भी कम होने से बागवान असंतुष्ट हैं। इस सीजन में 60 से 80 फीसदी रंग वाला एक्स्ट्रा लार्ज सेब 37 रुपये किलो जबकि की लार्ज, मीडियम और स्मॉल आकार का सेब 57 रुपये प्रति किलो की कीमत पर खरीदा जाएगा। 60 फीसदी से कम रंग वाले सेब की खरीद 15 रुपये प्रति किलो की कीमत पर होगी। पिछले साल ऐसा सेब 20 रुपये किलो खरीदा गया था।
विज्ञापन


अदानी कंपनी के लिए बागवानों को अपना सेब क्रेटों में अदानी के कलेक्शन सेंटर तक लाना होगा। कंपनी ने 26 से 29 अगस्त तक के लिए यह रेट जारी किए हैं। 29 अगस्त के बाद रेट में बदलाव किया जाएगा। अदानी के ठियोग के सैंज, रोहड़ू के मेहंदली और रामपुर के बिथल में कलेक्शन सेंटर हैं। अदानी एग्री फ्रेश के टर्मिनल मैनेजर पंकज मिश्रा ने बताया कि मंडियों के मुकाबले अदानी ने अच्छे रेट खोले हैं। मार्केट का फीडबैक लेने के बाद ही रेट तय किए गए हैं। 29 अगस्त के बाद मार्केट की स्थिति के अनुसार भी रेट में बदलाव किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed