{"_id":"6124f8a2557ec25cee44e827","slug":"adani-agro-fresh-company-decreased-apple-prices-as-compared-to-last-year-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के बागवानों को अदानी ने दिया झटका, प्रतिकिलो के हिसाब से कम किए सेब के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के बागवानों को अदानी ने दिया झटका, प्रतिकिलो के हिसाब से कम किए सेब के दाम
Wed, 25 Aug 2021 02:18 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:18 AM IST
सार
अदानी कंपनी ने मंगलवार को सेब खरीद मूल्य सार्वजनिक कर दिए। कंपनी अस्सी से 100 फीसदी रंग वाला एक्स्ट्रा लार्ज सेब 52 रुपये प्रति किलो जबकि लार्ज, मीडियम और स्मॉल सेब 72 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदेगी।
विज्ञापन
हिमाचली सेब (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेब खरीद करने हिमाचल आई अदानी एग्री फ्रेश कंपनी ने बागवानों को झटका दिया है। कंपनी ने जो रेट तय किए हैं, उन्हें सुनकर बागवानों में असंतोष है। बीते साल के मुकाबले इस बार प्रतिकिलो के हिसाब से 16 रुपये कम रेट तय किए गए हैं। कंपनी 26 अगस्त से सेब खरीद शुरू कर देगी। कंपनी ने मंगलवार को सेब खरीद मूल्य सार्वजनिक कर दिए। कंपनी अस्सी से 100 फीसदी रंग वाला एक्स्ट्रा लार्ज सेब 52 रुपये प्रति किलो जबकि लार्ज, मीडियम और स्मॉल सेब 72 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदेगी।
विज्ञापन
बीते साल एक्स्ट्रा लार्ज सेब 68 जबकि लार्ज, मीडियम और स्मॉल सेब 88 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया था। मंडियों के बाद अदानी के रेट भी कम होने से बागवान असंतुष्ट हैं। इस सीजन में 60 से 80 फीसदी रंग वाला एक्स्ट्रा लार्ज सेब 37 रुपये किलो जबकि की लार्ज, मीडियम और स्मॉल आकार का सेब 57 रुपये प्रति किलो की कीमत पर खरीदा जाएगा। 60 फीसदी से कम रंग वाले सेब की खरीद 15 रुपये प्रति किलो की कीमत पर होगी। पिछले साल ऐसा सेब 20 रुपये किलो खरीदा गया था।
विज्ञापन
अदानी कंपनी के लिए बागवानों को अपना सेब क्रेटों में अदानी के कलेक्शन सेंटर तक लाना होगा। कंपनी ने 26 से 29 अगस्त तक के लिए यह रेट जारी किए हैं। 29 अगस्त के बाद रेट में बदलाव किया जाएगा। अदानी के ठियोग के सैंज, रोहड़ू के मेहंदली और रामपुर के बिथल में कलेक्शन सेंटर हैं। अदानी एग्री फ्रेश के टर्मिनल मैनेजर पंकज मिश्रा ने बताया कि मंडियों के मुकाबले अदानी ने अच्छे रेट खोले हैं। मार्केट का फीडबैक लेने के बाद ही रेट तय किए गए हैं। 29 अगस्त के बाद मार्केट की स्थिति के अनुसार भी रेट में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन