{"_id":"576ce2744f1c1bc525b49142","slug":"ad-film-shooting-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड फिल्म में दिखेगी हिमाचल की ये लिटल गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड फिल्म में दिखेगी हिमाचल की ये लिटल गर्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस निकिता शर्मा के साथ हिमालयन मॉडल स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा एंजोलिना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में इन दिनों फिल्म यूनिटों ने डेरा डाल दिया है। एड फिल्म की शूटिंग के लिए निकिता शर्मा मनाली पहुंच चुकी हैं। निकिता टीवी सीरियल स्वरागिनी में भी भूमिका निभा रही हैं। वीरवार को इस एड फिल्म के लिए मनाली और रायसन में कुछ सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन
एड फिल्म में हिमालयन मॉडल स्कूल पतलीकूहल की दूसरी कक्षा की छात्रा एंजोलिना भी काम कर रही हैं। उन्हें निकिता की फैन के रोल में रखा गया है। निकिता ने कहा कि मनाली में शूट करना बहुत अच्छा लग रहा है। वह सीरियल के अलावा में बालीवुड की दो फिल्में भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान उनके फेवरेट हीरो हैं। उनके साथ काम करना उनका सपना है। जबकि दीपिका पादुकोण उनकी फेवरेट हीरोइन हैं।
विज्ञापन
‘कलपतंगे’ की यूनिट पहुंची मनाली
बालीवुड फिल्म ‘कलपतंगे’ की यूनिट मनाली पहुंच चुकी हैं। फिल्म के हीरो इरफान अली के मनाली पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मनाली, पतलीकूहल, रायसन और नग्गर समेत कई स्थानों पर होगी। यूनिट करीब दो हफ्ते तक मनाली में रुकेगी।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक विकास ने बताया कि फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बन रही है। मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर का कहना है कि फिल्म यूनिट आने से पर्यटन कारोबार भी बढ़ता है। वहीं, मनाली टैक्सी यूनियन के प्रधान राजकुमार डोगरा का कहना है कि फिल्म शूटिंग यूनिटों के मनाली आने से टैक्सी चालकों को भी फायदा होगा।