{"_id":"60228ef17bb6876d3238b710","slug":"actress-urvashi-rautela-left-for-solan-by-train-after-visiting-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला घूमने के बाद ट्रेन से सोलन रवाना हुईं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला घूमने के बाद ट्रेन से सोलन रवाना हुईं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
Tue, 09 Feb 2021 07:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बीच हिल्सक्वीन शिमला की वादियों का दीदार करने के बाद हेट स्टोरी फिल्म की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को सोलन के लिए रवाना हुईं। सोलन में निर्देशक नीरज पाठक के निर्देशन में बेव सीरीज के सीन फिल्माए जाएंगे। उर्वशी रौतेला मंगलवार सुबह शिमला से रेल से सोलन के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
उन्होंने इंस्टाग्राम पर शिमला से सोलन की तरफ जाते हुई पहाड़ों की रानी शिमला की वीडियो को शेयर किया है। सोमवार को उर्वशी रौतेला बर्फबारी का लुत्फ उठाने शिमला पहुंचीं थीं। पर्यटन स्थल कुफरी में भी परिवार और दोस्तों के साथ स्कीइंग की। स्कीइंग की उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब पसंद की जा रही हैं। पोस्ट में अभिनेत्री उर्वशी ने लिखा है कि जन्मदिन महीने की शुरुआत शिमला से करना अपने आप में अलग तरह का अहसास है।
विज्ञापन