फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   actress shilpa shukla play in gaiety theatre.

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा ने गेयटी में किया ‘ए वुमन अलोन’ का मंचन

Sat, 27 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
actress shilpa shukla play in gaiety theatre.

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला के नाटक ‘ए वुमन अलोन’ का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से घर में अकेले रहने वाली महिला की पीड़ा को मंच पर उतरा गया। दर्शकों ने शिल्पा शुक्ला के अभिनय की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


नाटक में दिखाया गया कि एक गर्भवती महिला घर पर अकेली रह रही है। पड़ोस में रहने वाला एक आदमी मौका मिलते ही उसे घूरने शुरू कर देता है। महिला का बिजनेसमैन पति घर से दूर रहता है और महिला चारदीवारी में कैद है। महिला का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था, इसलिए पति उससे नफरत करता है। महिला की बात सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


कई बार वह आत्महत्या करने का प्रयास करती है, लेकिन अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल आने पर रुक जाती है। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि महिला के साथ जो कुछ भी हुआ, वह पुलिस को बताने से डरती है। महिला घुट-घुटकर जीने को मजबूर है। नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि महिला एक वस्तु न होकर सृजनकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के लिए अपना सब कुछ त्याग देती हैं। गेयटी थियेटर में संकल्प संस्था और रेनेन्सटेंस थियेटर दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध लेखक डारिफो की इस नाट्य कृति का मंचन किया गया।


नाटक के मंचन में इन्होंने किया सहयोग-
प्रख्यात रंगकर्मी अवतार साहनी ने इस नाटक में प्रकाश परिकल्पना की। संगीत आशीष भागड़ा, मंच सज्जा एवं परिकल्पना में रूपेश भीमटा एवं केदार ठाकुर ने सहयोग दिया है। प्रस्तुति प्रबंधन में लक्ष्य गोयल ने सहयोग दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed