फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Actress Kangana Ranaut enjoyed Bilaspuri Dham in state level social media meet

Himachal: अभिनेत्री कंगना रणौत बोलीं- आरएसएस ने लोगों में जगाई सनातन की चेतना

Tue, 12 Dec 2023 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 06:11 PM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रणौत ने बिलासपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया मीट में भाग लिया। सोशल मीडिया मीट में उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार भी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut enjoyed Bilaspuri Dham in state level social media meet
कंगना रणौत ने बिलासपुरी धाम का आनंद लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश को संगठित करने का कार्य किया है। स्थापना से लेकर आज तक संघ ने लोगों में सनातन की चेतना जगाई है। आरएसएस की भूमिका पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि संघ की ओर से तैयार लोगों ने जब देश की सत्ता को संभाला तो जो काम 70 साल में नहीं हुए, वह मात्र 8 से 10 साल में हो गए।  कंगना ने कहा कि आरएसएस के प्रति उनकी उत्सुकता बहुत पहले से रही है। कंगना ने कहा कि उनकी क्रांतिकारी विचारधारा कहीं न कहीं आरएसएस से मिलती है। बचपन में आरएसएस से जुड़ने का सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन बाद में संगठन को जानने का मौका मिला। बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया मीट में कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के इन्फ्लुएंसर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से युवा हिमाचल की संस्कृति और सुंदरता को विश्व भर लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी इन्फ्लुएंसर जानते हैं कि वह किस हद तक लोगों को अपने विचारों से प्रभावित कर सकते हैं। इसका प्रयोग बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हिमाचल के प्रति लोगों को दृष्टिकोण अलग था। लोग नहीं जानते थे कि हिमाचल की संस्कृति कितनी समृद्ध है, लेकिन आज यह दृष्टिकोण बदल चुका है और इसका श्रेय हिमाचल के इन्फ्लुएंसर को जाता है। इस सोशल मीडिया मीट में उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर और हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार भी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम विश्व संवाद केंद्र शिमला की ओर से किया गया। सुनील आंबेकर ने कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से भारत में लोगों को प्रभावित करने में लगे हुए हैं, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रवादी लोग उन्हें सफल नहीं होने दे रहे हैं। वर्तमान समय में कहा जाता है कि यह रील का दौर है और लोग रील देखना पसंद करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपका कंटेंट सही होना चाहिए, जिसमें लोगों की रुचि हो। साथ ही यह भी ध्यान रहे कि जो विचार लोगों प्रस्तुत किए जा रहे है, वह राष्ट्रहित में हो। किस्मत कुमार ने भी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो भी कंटेंट बनाया जाए उसमें भारत की बात हो, ताकि 2047 तक जिस भारत की बात हम कर सकते हैं, वह हमारी आंखों के सामने हो। विश्व संवाद केंद्र की ओर से कंगना रणौत को सम्मानित भी किया गया। विधायक जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, कमल ठाकुर, शिवम ठाकुर और प्रद्युमन सहित आरएसएस के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। इसके बाद कंगना रणौत ने बिलासपुरी धाम का भी आनंद लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed