फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Actor tiger shroff statement on love affairs

दिशा पाटनी के साथ अफेयर के सवाल पर क्या बोले टाइगर श्रॉफ

Mon, 19 Feb 2018 01:12 PM IST
संजय ठाकुर, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
संजय ठाकुर, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Updated Mon, 19 Feb 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Actor tiger shroff statement on love affairs

बॉलीवुड फिल्म ‘बागी’ के हिट होने के बाद इसके सीक्वल के तौर पर बनाई जा रही ‘बागी-2’ फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे टाइगर श्रॉफ का कहना है कि बॉलीवुड में उनकी शुरुआत अच्छी हुई है।

विज्ञापन


लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे आगे भी उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास कर रहे हैं। लिहाजा वे शादी और लव अफेयर के चक्कर में पड़ने की बजाय कॅरिअर पर फोकस किए हुए हैं। वेलेंटाइन डे जैसी चीजों को वह नहीं मानते है। 
विज्ञापन


फिल्म की हिरोइन दिशा पाटनी के साथ अपने अफेयर की बातों को उन्होंने कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि बॉलीवुड में अच्छी दोस्ती को अफेयर का नाम देने का रिवाज बन गया है। बचपन से ही आसपास बडे़-बडे़ सितारों को देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor tiger shroff statement on love affairs

फिर भी वे अपने पिता जैकी श्रॉफ को ही अपना रोल मॉडल मानते हैं। कहा कि मुंबई की एक चॉल से निकल कर उनके पिता बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे। जबकि उन्हें सब कुछ प्लेट में सजा हुआ मिला। 

कहा कि बॉलीवुड की फिल्में अब दुनियाभर में रिलीज होती हैं। वे रैंबो स्टाइल की फिल्मों की ओर ज्यादा आकर्षित महसूस करते हैं। कहा कि कैमरे का एंगल सही रखा जाए तो मनाली पर्दे पर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।

उन्होंने मनाली के पलचान और कोठी में बर्फ के बीच कई शॉट ओके किए। टाइगर श्रॉफ के मनाली पहुंचने की सूचना पाकर पर्यटक व उनके प्रशंसक भी शूटिंग स्थल पर उनकी एक झलक पाने को पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed