फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   actor Arun Govil visited historic Gaiety Theatre in Shimla

Arun Govil in Shimla: ‘राम’ को सामने देख भावुक हो गए प्रशंसक, पत्नी के साथ शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर पहुंचे

Tue, 14 Jun 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Jun 2022 05:00 AM IST
सार

धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण को सामने देखकर प्रशंसक भावुक हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई।

विज्ञापन
actor Arun Govil visited historic Gaiety Theatre in Shimla
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर का दीदार करते अरुण गोविल पत्नी के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोगों के दिलों में ‘राम’ बनकर राज करने वाले अरुण गोविल आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसे हैं। सोमवार को अभिनेता अरुण गोविल ऐतिहासिक गेयटी थियेटर देखने पहुंचे। उनके साथ पत्नी श्रीलेखा भी मौजूद थीं। दोनों ने गेयटी के गौथिक शैली में बने ऐतिहासिक थियेटर का दीदार किया। इस दौरान दोनों ने गेयटी को कैमरे में कैद किया और सेल्फी भी ली। इस दौरान धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण को सामने देखकर प्रशंसक भावुक हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12:13 बजे अरुण गोविल पत्नी श्रीलेखा के साथ माल रोड पहुंचे। इस दौरान अरुण गौथिक शैली में बने एशिया के एकमात्र थियेटर को जानने के लिए उत्सुक दिखे। उन्होंने कर्मचारी अनिल से पूछा कि थियेटर होते हैं। अनिल ने झट से कहा, जी सर। अनिल ने कहा कि थियेटर आज भी मेन्युअली ऑपरेट होते हैं। थियेटर के पर्दे हाथ से खींचे जाते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही माइक की जरूरत नहीं पड़ती है। अरुण बहुत खुश हुए और कहा कि गेयटी को अच्छी तरह से मेंटेन किया है। इसी बीच गेयटी से बाहर निकलते की प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे। अरुण ने भी प्रशंसकों का आग्रह नहीं ठुकराया। अमर उजाला से बातचीत में अरुण ने बताया कि शिमला बहुत खूबसूरत है। श्रीलेखा को शिमला का मौसम बहुत रास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 साल पहले रामायण में निभाया था ‘राम’ का किरदार
36 साल पहले छोटे पर्दे पर रामायण की शुरुआत हुई थी, तो पूरे देश में एक अलग ही माहौल था। इस ऐतिहासिक सीरियल को देखने के लिए बाजार बंद हो जाते थे। लोग टीवी के सामने बैठते तो सीरियल खत्म होने के बाद ही उठते। यह धार्मिक सीरियल भगवान राम के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूूमता है। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में अरुण गोविल ने इस किरदार को निभाया था। ‘रामायण’ के राम यानी अरुण गोविल घर-घर में राम की तरह पूजे जाने लगे। एक समय था, जब इन्हें देखते की लोग हाथ जोड़ लिया करते थे। आज भी अरुण राम के रूप में पहचाने जाते हैं।


अरुण गोविल के साथ ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी राज्यपाल और सीएम से मिले 
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के साथ ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम जयराम ठाकुर से मिले। राज्यपाल ने उनका हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर स्वागम किया। मुख्यमंत्री ने भी ओकओवर शिमला में ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी और अरुण गोविल के शिमला आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed