फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Action will be taken if wrong information is given in Arogya App: Mardi

आरोग्य ऐप में गलत सूचना दी तो होगी कार्रवाई: मरडी

Mon, 27 Apr 2020 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Apr 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if wrong information is given in Arogya App: Mardi
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला

दूसरे राज्यों से हिमाचल सीमा में दाखिल हो रहे हिमाचलियों को डीजीपी सीताराम मरडी ने आरोग्य ऐप में सही जानकारी देने के लिए कहा है। डीजीपी ने सोमवार को वीडियो बयान जारी कर कहा कि हिमाचल सीमा में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति को आरोग्य ऐप अपलोड कर उसमें सही जानकारी दर्ज करनी होगी। ऐसा न करने पर अगर किसी भी तरीके  से पुलिस को जानकारी मिली तो उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रधानमंत्री और डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के लंबे समय तक रहने की बात कही है।

विज्ञापन


ऐसे में लोग दैनिक क्रियाकलाप में एक-दूसरे से दो गज की शारीरिक दूरी बनाएं और सार्वजनिक स्थान पर हमेशा मास्क लगाए रखें। डीजीपी ने कहा कि लगातार अपील के बाद भी अब जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उन्हें थाने ले जाकर आदर्श नागरिक बनने का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्होंने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में ताश खेलने के दौरान एक संक्रमित व्यक्ति की ओर से 40 लोगों को संक्रमित करने का उदाहरण दिया, कोई भी ग्रुप वाला खेल या काम न करें। बुजुर्ग व्यक्तियों का ध्यान रखने की भी अपील की। कहा कि जिन्होंने जिंदगी भर आपका ध्यान रखा है। अब उनका कर्ज चुकाने का समय है।

विज्ञापन

ढील बढ़ने के बीच कर्फ्यू तोड़ने पर 21 एफआईआर, 19 गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में कर्फ्यू ढील की मियाद तीन घंटे से बढ़ाकर चार घंटे करने के बावजूद लोग कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार के आदेश के बावजूद पिछले चौबीस घंटे में पुलिस ने 21 मामले दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कर्फ्यू के दौरान वाहन दौड़ाने पर 14 वाहनों को सीज करने के साथ 35 हजार से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता व एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक कुल 1340 मामले दर्ज कर 1183 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 1048 वाहनों को सीज कर 18 लाख 54 हजार से ज्यादा जुर्माना लगाया है। लगातार लोगों से नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है। जब लोग नियमों को धता बताने का प्रयास कर रहे हैं तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed