{"_id":"5f58d01f3dfeb841f0368113","slug":"action-taken-on-kangana-s-office-with-revenge-kishore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना के दफ्तर पर बदले की भावना से हुई कार्रवाई : किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना के दफ्तर पर बदले की भावना से हुई कार्रवाई : किशोर
Wed, 09 Sep 2020 06:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
कंगना के मामा एडवोकेट किशोर चंद
- फोटो : अमर उजाला
कंगना के मुंबई में पाली हाउस हिल स्थित दफ्तर पर बीएमसी की टीम की कार्रवाई से परिजन नाराज हैं। कंगना के मामा एडवोकेट किशोर चंद ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है। कानून की मदद लेकर इसका पूरा हर्जाना लिया जाएगा। कंगना सिर्फ हिमाचल की ही नहीं, पूरे भारत की बेटी है।
विज्ञापन
कंगना की गृह पंचायत भांबला की प्रधान सुमन देवी ने भी तोड़फोड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि यह बदले की भावना से हो रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। सुमन ने कहा कि कंगना के साथ हमेशा खड़े हैं। कंगना के मुंबई आने से पहले बीएमसी की ओर से इनके मुंबई स्थिति दफ्तर पर कार्रवाई की गई है। इससे कंगना के प्रशंसकों में खासा रोष है।
विज्ञापन