फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: हथौड़ा-गैंती लेकर लोअर बाजार पहुंची निगम टीम, अवैध निर्माण तोड़ा, हंगामा

Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
लोअर बाजार में अतिक्रमण पर शुक्रवार को भी निगम की कार्रवाई, आठ दुकानों का अतिक्रमण तोड़ा
विज्ञापन

बाजार में बरपा हंगामा, व्यापार मंडल बोला-यह मनमानी है, बाजार बंद करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में दूसरे दिन शुक्रवार को भी नगर निगम का अतिक्रमण पर डंडा चला। इस बार नगर निगम ने सामान जब्त नहीं किया बल्कि दुकानों के बाहर नालियों पर किया अतिक्रमण और अवैध निर्माण तोड़ दिया। इस पर बाजार में खूब हंगामा भी बरपा।
दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम हथौड़ा, झब्बल और गैंती लेकर बाजार में पहुंची। सीटीओ चौक से निगम टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम को देखते ही कारोबारियों ने सड़क पर सजा सामान अंदर दुकान में रख दिया। निगम टीम ने भी दुकान के बाहर नालियों पर सामान सजाने के लिए जो चारपाई, टेबल आदि लगाए थे, वे जब्त कर लिए। इसके बाद हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने बाजार की सड़क के किनारे बनी नाली पर टाइलें लगा दी थीं। कुछ ने लोहे के रैंप बना रखे थे जिससे नाली ढक गई थी। निगम टीम ने इसे उखाड़ना शुरू कर दिया। इस पर विरोध भी शुरू हो गया लेकिन पुलिस बल के चलते निगम टीम ने कार्रवाई जारी रखी। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने बाजार में आठ से ज्यादा दुकानों का पक्का अतिक्रमण तोड़ दिया। निगम के अनुसार नालियों पर निर्माण नहीं हो सकता। सफाई करने में भी इससे दिक्कत आ रही है। दुकानदारों ने नालियों पर निर्माण कर इन्हें दबा दिया है इसलिए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कारोबारी भड़के, बाजार बंद करने की चेतावनी
नगर निगम की कार्रवाई पर कारोबारी भड़क गए। कई जगह निगम टीम को कार्रवाई से भी रोका। कहा कि सिर्फ दुकानदारों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। सड़क पर जो तहबाजारी बैठे हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। निगम को टैक्स देते हैं लेकिन इसके बदले में उनकी दुकानों की सीढि़यां तोड़ी जा रही हैं। कई दुकानदारों से टीम की तीखी बहसबाजी भी हो गई। कुछ ने निगम की कार्रवाई पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि निगम की टीम सब पर कार्रवाई नहीं कर रही। जो विरोध कर रहे हैं, उनको नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हालांकि निगम टीम ने कहा कि कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी की जा रही है। कारोबारियों ने शिमला व्यापार मंडल को भी इसकी शिकायत दी। कहा कि व्यापार मंडल नगर निगम से बात करे। यदि ऐसा ही रहा तो शनिवार से बाजार बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहेतों को बाजार में बिठाने से रोका तो कार्रवाई : अध्यक्ष
शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा कि संपदा शाखा के कर्मचारी मिलीभगत कर रहे हैं। आरोप लगाया कि शाखा के कुछ कर्मचारी तीन दिन पहले एक तहबाजारी को मैहरू चौक पर बिठा रहे थे। दुकानदारों ने इसका विरोध किया। कहा कि निगम एक ओर लोअर बाजार को नो वेडिंग जोन बना रहा है तो दूसरी ओर अपने चहेतों को बाजार में बिठा रहा है। इसी विरोध के बाद से संपदा शाखा ने बाजार में सख्ती शुरू कर दी। अध्यक्ष ने कहा कि शाखा के एक इंस्पेक्टर कारोबारियों से ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे कोई चोरी की हो। यदि कार्रवाई करनी है तो निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed