फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: अतिक्रमण करने पर लोअर बाजार से 15 दुकानदारों का सामान जब्त, हंगामा

Thu, 17 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
वीरवार दोपहर करीब 3:00 बजे बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंची थी नगर निगम की टीम
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में दुकानों के आगे नालियों और सड़कों पर सामान सजाए बैठे 15 दुकानदारों पर वीरवार को नगर निगम का डंडा चला। नगर निगम टीम ने इनका सामान जब्त कर लिया। दोपहर करीब 3:00 बजे बाजार के औचक निरीक्षण पर गई निगम की संपदा शाखा की टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानदारों ने सामान जब्त करने को लेकर विरोध भी जताया। साथ ही निगम की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम से तहबाजारी तो उठाए नहीं जा रहे हैं। अब दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। उधर, नगर निगम का तर्क था कि प्रदेश हाईकोर्ट ने बाजार से अतिक्रमण हटाने के सख्त आदेश जारी किए हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। कहा कि पहले भी दुकानदारों को सड़क पर सामान ना सजाने को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है। इस बार राहत नहीं मिलेगी। नगर निगम टीम ने सीटीओ चौक से नाज चौक तक अतिक्रमण करने वाले 15 दुकानदारों का सामान जब्त किया है। अब शुक्रवार को जुर्माना चुकाने के बाद नगर निगम दुकानदारों का सामान लौटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed