{"_id":"6ac1ce6bc164516d960a7486","slug":"shimla-wildlife-week-mini-marathon-2026-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला: वन्यजीव सप्ताह में रिज मैदान से दौड़ा जागरूकता का संदेश, हरीश जनारथा ने दिखाई मिनी मैराथन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: वन्यजीव सप्ताह में रिज मैदान से दौड़ा जागरूकता का संदेश, हरीश जनारथा ने दिखाई मिनी मैराथन को हरी झंडी
Sun, 04 Oct 2026 09:27 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:27 AM IST
सार
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर वन्यजीव सप्ताह के तहत हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग ने मिनी मैराथन का आयोजन किया। विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 और 8 किलोमीटर की दौड़ में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के साथ स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर मिनी मैराथन का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वन्यजीव सप्ताह के तहत शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को जागरूकता और फिटनेस का अनोखा संगम देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन के लिए रवाना किया। रिज मैदान से शुरू हुई इस दौड़ के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
मिनी मैराथन में 5 किलोमीटर और 8 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। पुरुष और महिला वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 7 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। इसके साथ विजेताओं को प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
आयोजन में बच्चों और युवाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने दौड़ के जरिए न केवल अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया, बल्कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।
इस मौके पर विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि बच्चों और युवाओं की खेल गतिविधियों में भागीदारी उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव और प्राकृतिक पर्यावरण केवल सरकार या वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इनके संरक्षण में समाज के हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने वाले ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सकारात्मक संदेश जाता है। वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित इस मिनी मैराथन ने शिमला में फिटनेस के साथ प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने वाले ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सकारात्मक संदेश जाता है। वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित इस मिनी मैराथन ने शिमला में फिटनेस के साथ प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।