फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prisoner returns from parole, brings hashish and banned drugs in his bag

Shimla News: पैरोल से लौटा कैदी, बैग में ले आया चरस व प्रतिबंधित दवाएं

Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prisoner returns from parole, brings hashish and banned drugs in his bag
कंडा जेल का मामला, 16.11 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन

एक्सरे बैगेज मशीन से बैग की जांच में हुआ खुलासा
42 दिन के पैरोल के बाद लौटा था बंदी, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कंडा आदर्श केंद्रीय कारागार में पैरोल से लौटे बंदी के सामान की जांच के दौरान बैग से चरस और प्रतिबंधित दवाई की गोलियां मिली हैं। पुलिस ने बंदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह मामला उस समय सामने आया जब बंदी के बैग समेत अन्य सामान की एक्स-रे बैगेज मशीन से जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध पदार्थ होने की आशंका हुई। जेल कर्मियों ने सामान की गहनता से तलाशी ली तो उसमें 16.11 ग्राम चरस और 57 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। जानकारी के अनुसार गौतम नेगी (28) निवासी किन्नौर कंडा जेल में बंद है। 42 दिन के स्वीकृत पैरोल के बाद वह एक अक्तूबर को कंडा जेल पहुंचा था लेकिन रात होने के कारण उसके सामान की तलाशी नहीं हो पाई थी। इस वजह से जेल कर्मियों ने उसका सामान गेट पर ही रख दिया था। अगले दिन सुबह उसके सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके दो पिट्ठू बैग और एक सेब की पेटी को एक्सरे बैगेज मशीन से जांचा गया। एक्सरे जांच में बैग के भीतर संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया। इसके आधार पर जेल कर्मियों ने बैग की गहनता से तलाशी ली। कपड़ों के बीच एक पारदर्शी प्लास्टिक में काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में बंदी ने इसे चरस बताया। इसके अलावा फोम के बीच छिपाकर रखी 57 प्रतिबंधित नशीली गोलियां भी बरामद हुईं। इसकी सूचना जेल कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर चरस का वजन 16.11 ग्राम और गोलियों का वजन 6.29 ग्राम पाया गया। बालूगंज थाने में इस संबंध में बंदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कंडा जेल के अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि पैरोल से लौटे बंदी के सामान की तलाशी लेने पर उसमें चरस और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article