{"_id":"612fc4788ebc3e32763ad3f8","slug":"action-on-encrochment-shimla-news-sml382381670","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चली जेसीबी, प्रशासन ने हटाए 20 अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चली जेसीबी, प्रशासन ने हटाए 20 अवैध कब्जे
विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच किनारे से अतिक्रमण को हटाते हुए। -संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में बुधवार को बस स्टैंड के साथ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे किनारे किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हटाया। प्रशासन ने 15 दिन पहले स्वेच्छा से हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अवैध कब्जे हटा लिए थे। जिन्होंने नहीं हटाया उन पर प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई की है। बुधवार को 20 अवैध कब्जे हटाए गए हैं।
बता दें कि बस स्टैंड के साथ एनएच किनारे कबाड़ियों और अन्य लोगों ने अपनी दुकानों के बाहर अवैध कब्जे करके सामान रख दिया था। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीर और वाहन चालक परेशान होते हैं। इसी के चलते प्रशासन ने इन लोगों को 15 दिन पहले नोटिस जारी किए थे। लेकिन फिर भी कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। प्रशासन बुधवार को 3 बजे हाईवे किनारे से अवैध कब्जे हटाने के लिए मौके पर पहुंचा। सामान हटाने को कहा तो कुछ लोगों ने आनाकानी की। प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए हाईवे किनारे से सामान को जेसीबी से हटाया। हिदायत भी दी कि हाईवे किनारे अतिक्रमण करके सामान न रखें। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मी और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम रामेश्वर दास ने बताया कि सड़क किनारे अवैध कब्जे किए गए थे। इसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन लोगों को 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। जिन्होंने नहीं हटाए उन पर कार्रवाई की गई है।