फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Action of Excise Department: Parwanoo's company fined nine lakhs for bringing goods without e bill

आबकारी विभाग की कार्रवाई: बिना ई-बिल सामान लाने पर परवाणू की कंपनी पर पौने नौ लाख का जुर्माना

Tue, 14 Dec 2021 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 06:25 PM IST
सार

परवाणू की एक फर्म पर बिना ई-वे बिल के लाखों रुपये का कच्चा माल लाने पर राज्य कर और आबकारी विभाग की दक्षिण प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने गश्त के दौरान दिल्ली से परवाणू की ओर आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। इस दौरान ट्रक में लदा कच्चा माल बिना ई-वे बिल के पाया गया।

विज्ञापन
Action of Excise Department: Parwanoo's company fined nine lakhs for bringing goods without e bill
ई वे बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परवाणू की एक फर्म पर बिना ई-वे बिल के लाखों रुपये का कच्चा माल लाने पर राज्य कर और आबकारी विभाग की दक्षिण प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने गश्त के दौरान दिल्ली से परवाणू की ओर आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। इस दौरान ट्रक में लदा कच्चा माल बिना ई-वे बिल के पाया गया। जिसके बाद विभाग की टीम ने परवाणू की फर्म पर 8 लाख 79 हजार 712 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। विभाग की आगामी कार्रवाई जारी है। विभाग की दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू के सहायक राज्य कर और आबकारी अधिकारी मनोज सचदेवा, शशिकांत शर्मा, सूरज (प्रशिक्षणाधीन निरीक्षक) और कांस्टेबल किरण कुमार ने मौके पर जब ट्रक पर लदे कच्चे माल की जांच की तो संबंधित व्यक्ति मौके पर चेकिंग टीम को ई-वे बिल से संबंधित दस्तावेज न दिखा सका। ट्रक में करीब 29 लाख रुपये का कच्चा माल लदा था।

विज्ञापन


निरीक्षण टीम ने जांच के दौरान पाया कि इस कच्चे माल से भरा ट्रक दिल्ली की एक फर्म से परवाणू लाया जा रहा था। जिसका ई-वे बिल नहीं भरा गया था। टीम के अधिकारी मनोज सचदेवा ने बताया कि जीएसटी नियमों में यह प्रावधान है कि कोई भी सामान पचास हजार से अधिक की बिलिंग का हो तो गाड़ी की आवाजाही पर ई-वे बिल का भरा जाना जरूरी होता है। कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने मौके पर कंपनी से ई-वे बिल न भरने पर देय कर और जुर्माने के रूप में 8 लाख 79 हजार 712 रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा करवाई, उसके बाद ही सामान से भरे ट्रक को जीएसटी प्रावधानों के तहत छोड़ा गया। उधर, मामले की पुष्टि राज्य कर और आबकारी विभाग दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू के संयुक्त आयुक्त गणेश दत्त ठाकुर ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed