फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action against Private educational institutions regulatory commission chairman

निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग अध्यक्ष पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Thu, 03 Oct 2019 02:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
action against Private educational institutions regulatory commission chairman

राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष केके कटोच पर सरकार बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। आयोग के सदस्य सहित कर्मचारियों की शिकायत पर सरकार ने इस मामले पर प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पर सरकारी पद के दुरुपयोग और स्टाफ से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। इन सभी आरोपों पर अध्यक्ष ने सरकार को अपना जवाब भी भेज दिया है। अध्यक्ष के जवाब का मंथन करने के बाद सरकार आगामी कार्रवाई करेगी। प्रधान सचिव शिक्षा ने आयोग के अध्यक्ष से जवाबतलबी की थी।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद ने सरकार के आदेशानुसार मामले की प्रारंभिक जांच की है। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि आयोग के सदस्य एसपी कत्याल पर अध्यक्ष केके कटोच प्रभावपूर्ण तरीके से कंट्रोल रखने में असफल साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष और सदस्य के बीच किसी भी तरह का सामंजस्य नहीं है। इस कारण आयोग का काम प्रभावित हो रहा है। बिना किसी पुख्ता कारणों के निजी संस्थानों में कोर्सिज को शुरू और बंद किया जा रहा है। निरीक्षण कमेटी की फाइलों को सदस्य को नहीं दिखाया जा रहा है।

जांच रिपोर्ट में अध्यक्ष द्वारा सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग की बात भी कही गई है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने आयोग के अध्यक्ष से जवाबतलबी की थी।

एक अक्तूबर को अध्यक्ष का जवाब प्रधान सचिव को मिल गया है। अब इस जवाब को पढ़ने के बाद आगामी कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग अध्यक्ष के जवाब पर कानूनी राय भी ले रहा है।


संभावित है कि सरकार जल्द आयोग के अध्यक्ष  की कार्य प्रणाली की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर सकती है। अध्यक्ष केके कटोच की पूर्व सरकार के समय जून 2017 में तीन साल के लिए नियुक्ति की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed