{"_id":"58fb5e1f4f1c1bff568b5660","slug":"action-against-irdp-families-whose-children-are-in-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों में बच्चे पढ़ाए तो कटेगा आईआरडीपी से नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों में बच्चे पढ़ाए तो कटेगा आईआरडीपी से नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)
Updated Sun, 23 Apr 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला बिलासपुर के विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जो आईआरडीपी परिवार अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हुए पाए गए तो उनका आईआरडीपी से नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम सभा में यह पहली बार देखने को मिला की आईआरडीपी सूची में दर्ज परिवारों ने अपनी मर्जी से आईआरडीपी से अपना नाम हटा लिया। ग्राम सभा का कोरम पूरा करने के लिए 190 लोगों की मौजूदगी होना जरूरी था। वहीं कोरम में 265 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ग्राम सभा में विकास कार्यों के लिए कई सराहनीय कदम उठाने के फैसले लिए गए।
विज्ञापन
स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान नेहा चंदेल ने बताया कि ग्राम सभा का आयोजन शांति पूर्वक संपन हु जिसमें लोंगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान उप-प्रधान रमेश कुमार, बीडीसी सदस्य, चिरंजी लाल, नानक चंद, तिलकराज, तुलसी राम, रमेश, सुमन, विमला, केके चंदेल, नरेंद्र चंदेल, राजेंद्र सहित कई लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन